Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

चंपावत:केरल राज्य के नए युवा डीएफओ के आने के बाद उनकी नयी कार्य संस्कृति का दिखाई देने लगा है असर I

लोहाघाट:बंतोली में मकान के ऊपर गिरा देवदार का विशालकाय पेड़ बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 24, 2026

वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई की है

सदर कोषागार चम्पावत की वरिष्ठ कोषाधिकारी, श्रीमती सीमा बंगवाल के संयुक्त निदेशक, उत्तराखण्ड न्यायिक विधिक संस्थान, भवाली (नैनीताल) के पद पर स्थानांतरण होने के अवसर पर सदर कोषागार एवं जनपद के समस्त उपकोषागारों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आज सोमवार को उन्हें स्नेह, सम्मान एवं आत्मीयता के साथ भावभीनी विदाई दी गई।समारोह में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके सरल, कर्मठ एवं सौम्य व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और नवीन दायित्व के सफल निर्वहन हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ दीं गई।

वरिष्ठ कोषाधिकारी श्रीमती सीमा बंगवाल ने अपने सहकर्मियों की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा आप लोगों के सहयोग से ही में चंपावत जिले में अपना कार्यकाल सफलतापूर्वक संचालित कर पाई उन्होंने सहयोग के लिए समस्त सहकर्मियों को धन्यवाद दिया।इस अवसर पर कोषाधिकारी मयंक सक्सेना, उपकोषाधिकारी लोहाघाट गणेश चौथिया, सहायक कोषाधिकारी प्रकाश सिंह,

मनोज सिंह कुंवर, गौरव भारती, लेखाकार अनिल कुमार, श्रीमती बीना पंत, भुवन प्रसाद , सहायक लेखाकार राजीव सिंह देव, मजहर हुसैन, ललित सिंह मनराल, मुकेश कुमार, नितिन जोशी,कुमारी पूजा राय एवं वरिष्ठ सहायक भुवन तिवारी सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें