रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।
Laxman Singh Bisht
Mon, Aug 24, 2026
भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।
प्रशासन ने ली राहत की सांस

महाविद्यालय व छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर पिछले आठ दिनों से धरना कर है एबीवीपी व छात्र संघ नेता आज सोमवार को विश्वविद्यालय प्रशासन की अनदेखी से नाराज होकर अचानक महाविद्यालय की छत पर चढ़ गए और आत्महत्या की धमकी दे डाली। छात्र नेताओं के महाविद्यालय की छत पर चढ़ने से महाविद्यालय प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। सूचना पर तहसीलदार लोहाघाट व प्रभारी प्राचार्य के द्वारा छात्र नेताओं को समझाने का बहुत प्रयास किया गया पर छात्र नेता बिना मांग पूरी होने तक छत से उतरने को तैयार नहीं हुए। बात बिगड़ती देख भाजपा जिला अध्यक्ष चंपावत गोविंद सामंत व एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर महाविद्यालय में पहुंचे। भाजपा जिला अध्यक्ष के द्वारा एबीवीपी व छात्र संघ पदाधिकारियो को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया इसके बाद छत में चढ़े सभी छात्र नेता नीचे उतर आए। जिसके बाद प्रशासन व महाविद्यालय प्रशासन ने राहत की सांस ली। एबीवीपी नेता विवेक पुजारी व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक ने बताया भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत के द्वारा समस्याओं को लेकर 27 अगस्त को छात्र नेताओं को मुख्यमंत्री से मुलाकात का आश्वासन देने पर छात्र नेता छत से नीचे उतर आए है । उन्होंने कहा तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। कहा अगर मांगे नहीं मानी गई तो छात्र फिर और उग्र कदम उठा सकते हैं। फिलहाल छात्र नेता छत से नीचे उतर आए हैं। पर आंदोलन जारी है।
विज्ञापन