Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

लोहाघाट:पासम के सात सीटर विद्या वाहिनी वाहन में जा रही है 15 से अधिक छात्राएं। अतिरिक्त वाहन की मांग।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 24, 2026

रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

जनपद चम्पावत में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रीठा साहिब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।दिनांक 14.06.2026 को मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में थाना रीठा साहिब में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किए गए थे। एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश एवं सीओ चंपावत देवेन्द्र सिंह कप्रवाण के पर्यवेक्षण एवं भुवन चन्द्र आर्या थानाध्यक्ष रीठा साहिब के नेतृत्व में थाना रीठा साहिब पुलिस टीम द्वारा जांच करते हुए दिनांक 23.08.2026 को प्रतापपुर, नानकमत्ता (ऊधम सिंह नगर) से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 02 स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिलें बरामद कर गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त लखविन्दर सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी सिसईखेड़ा, नानकमत्ता जनपद उधम सिंह नगर व सुखदेव सिंह उर्फ राजू पुत्र पाला सिंह निवासी सिसईखेड़ा, नानकमत्ता जनपद उधम सिंह नगर के निवासी हैं।बरामदगी के आधार पर दोनों अभियोगों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें