Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कृषि कुम्भ’ में चम्पावत के अधिकाधिक किसान करें प्रतिभाग : जिलाधिकारी

चंपावत:मेरा विद्यालय–मेरी जमीन’ अभियान से विद्यालयों को मिलेगा भूमि का वैधानिक अधिकार

ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के स्थायी अवसरों से जोड़कर सशक्त बनाएगी ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना

चंपावत:शिव मंदिर से श्री लधौनधुरा शिव मंदिर पैदल मार्ग खस्ताहाल। श्रद्धालु परेशान।

चंपावत:दिव्यांग जन राज्य स्तरीय पुरस्कार 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित, 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:कृषि कुम्भ’ में चम्पावत के अधिकाधिक किसान करें प्रतिभाग : जिलाधिकारी

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 23, 2026

‘कृषि कुम्भ’ में चम्पावत के अधिकाधिक किसान करें प्रतिभाग : जिलाधिकारी

पंतनगर में 03 से 06 अक्टूबर तक होगा अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी

कृषि की नवीनतम तकनीकों एवं नवाचारों की जानकारी प्राप्त करने का मिलेगा अवसर

गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में ‘कृषि कुम्भ’ के नाम से विख्यात अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन 03 से 06 अक्टूबर, 2026 तक किया जा रहा है। मेले में प्रदेश के किसानों एवं कृषि विकास से जुड़े अधिकारियों के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों के किसान भी प्रतिभाग करेंगे।जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने जनपद के सभी किसानों से अपील की है कि वे अधिकाधिक संख्या में इस महत्वपूर्ण किसान मेले में प्रतिभाग करें और कृषि क्षेत्र में हो रहे नवीनतम तकनीकी विकास, उन्नत कृषि पद्धतियों, कृषि यंत्रों, नवाचारों एवं आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त कर उसका लाभ उठाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों के अधिक से अधिक किसानों को मेले में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं।मेले में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में किसान प्रतिभाग करते हैं। ऐसे में यह मेला किसानों के लिए कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकों एवं उन्नत कृषि पद्धतियों को जानने के साथ-साथ विशेषज्ञों एवं अन्य राज्यों के किसानों से अनुभव साझा करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के निदेशक प्रसार शिक्षा श्री जितेंद्र क्वात्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित यह विशाल किसान मेला किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, उद्यमियों एवं कृषि विभाग से जुड़े अधिकारियों के लिए ज्ञान एवं तकनीकी आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने जनपद चम्पावत के किसानों एवं संबंधित अधिकारियों से अधिकाधिक संख्या में मेले में प्रतिभाग करने का आग्रह किया।जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को कृषि क्षेत्र में हो रहे नवीनतम तकनीकी बदलावों एवं नवाचारों से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने किसानों से इस अवसर का लाभ उठाते हुए पंतनगर में आयोजित किसान मेले में प्रतिभाग करने की अपील की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें