Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कृषि कुम्भ’ में चम्पावत के अधिकाधिक किसान करें प्रतिभाग : जिलाधिकारी

चंपावत:मेरा विद्यालय–मेरी जमीन’ अभियान से विद्यालयों को मिलेगा भूमि का वैधानिक अधिकार

ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के स्थायी अवसरों से जोड़कर सशक्त बनाएगी ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना

चंपावत:शिव मंदिर से श्री लधौनधुरा शिव मंदिर पैदल मार्ग खस्ताहाल। श्रद्धालु परेशान।

चंपावत:दिव्यांग जन राज्य स्तरीय पुरस्कार 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित, 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : सीएम धामी से मिले सचिन जोशी, लोहाघाट की पांच बड़ी मांगों को लेकर उठाई आवाज।

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 23, 2026

सीएम धामी से मिले सचिन जोशी, लोहाघाट की पांच बड़ी मांगों को लेकर उठाई आवाज।

उप जिला अस्पताल में सुविधाओं से लेकर कॉलेज, सड़क और खेल संस्थान तक के मुद्दे सीएम के सामने रखे—शीघ्र समाधान का मिला भरोसा।

लोहाघाट। क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी ने देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और लंबित मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखते हुए जल्द समाधान की मांग की। मुख्यमंत्री ने सभी प्रकरणों पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया। सचिन जोशी ने मुख्यमंत्री के सामने उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट को उप जिला चिकित्सालय स्तर की आवश्यक सुविधाएं और बजट उपलब्ध कराने, पीजी कॉलेज लोहाघाट में आंदोलनरत छात्र-छात्राओं की छह सूत्रीय मांगों के समाधान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।इसके अलावा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट छमंनिया का नाम स्थानीय देवी-देवताओं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों या शहीदों के नाम पर रखने, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खूनाबोरा का उच्चीकरण कर इंटरमीडिएट स्तर तक करने तथा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों में इंटरलॉक टाइल्स लगाने और मेला स्थलों के विकास एवं सौंदर्यीकरण की मांग भी रखी।

(जनसेवा में लगातार सक्रिय रहने की पहचान)

सचिन जोशी लंबे समय से क्षेत्रीय विकास और जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय रहे हैं। खास तौर पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में उनकी निःस्वार्थ सेवा की क्षेत्र में चर्चा रहती है। जरूरतमंद मरीजों की मदद से लेकर गंभीर मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्रों के लिए रेफर किए जाने की स्थिति में उन्हें अस्पताल तक पहुंचाने में भी वह सहयोग करते हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जनप्रतिनिधि की भूमिका केवल मांग उठाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि जरूरत के समय जनता के साथ खड़ा होना ही वास्तविक जनसेवा है। इसी भावना के साथ सचिन जोशी लगातार क्षेत्र की समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें