Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 24, 2026

चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

निकली भव्य कलश यात्रा।रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के चामी (चोमेल) मे आज सोमवार को आषाढी मेले का मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष चंपावत आनंद सिंह अधिकारी, विशिष्ट अतिथि गोविंद सिंह बोहरा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डुंगर प्रथोली ने विधिवत शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर भगवती मंदिर से सांस्कृतिक मंच तक महिलाओं के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान खटीमा से आए छोलिया दल के द्वारा छोलिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी के द्वारा क्षेत्र वासियों को आषाढी महोत्सव की शुभकामनाएं दी गई तथा भव्य आयोजन के लिए मेला कमेटी के प्रयासों की सराहना की गई। मेला कमेटी अध्यक्ष अशोक महर के नेतृत्व में आयोजित मेले के प्रथम दिन दर्पण कला मंच पिथौरागढ़ के दलनायक भूपेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। मेला कमेटी अध्यक्ष ने बताया मेले में बच्चों की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ-साथ रंगारंग कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा 28 अगस्त को चामी गांव से मां भगवती मंदिर तक मां भगवती की भव्य देवी रथ यात्रा निकाली जाएगी तथा विशाल मेले व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह है ।शुभारंभ अवसर पर विजय सिंह ,रमेश सिंह ,नवीन पाठक ,पुष्कर सिंह ,पूर्व प्रधान प्रकाश महर ,शोभन सिंह ,पूरन बिष्ट ,कुंदन सिंह, दीपक बिष्ट, पिंकू, संजय पाठक ,पुजारी मोहन जोशी,मोहित, पूजा, दीपा सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें