Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:जिलाधिकारी की जनहित अपील: अनावश्यक रात्रिकालीन यात्रा से परहेज़ करें

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 5, 2025

जिलाधिकारी की जनहित अपील: अनावश्यक रात्रिकालीन यात्रा से परहेज़ करेंजनपद चंपावत में लगातार हो रही भारी वर्षा के मद्देनज़र जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रबंधन की दृष्टि से त्वरित और प्रभावी कदम उठाए गए हैं।जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पुलिस विभाग तथा अन्य संबन्धित विभागों की टीमों ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए वर्तमान में जनपद के सभी राष्ट्रीय राजमार्ग सहित प्रमुख मोटर मार्ग यातायात हेतु को सुचारू हैं।जिलाधिकारी मनीष कुमार स्वयं स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं और समस्त उपजिलाधिकारियों, तहसील प्रशासन, पुलिस, क्यूआरटी टीमों, एसडीआरएफ, पीडब्लूडी, और ग्राम स्तर तक के कार्मिकों को अलर्ट मोड पर कार्यरत रहने के निर्देश दिए गए हैं।जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि लगातार हो रही भारी वर्षा की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अनावश्यक रूप से रात्रिकालीन यात्रा से परहेज़ करें। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में रात्रि के समय यात्रा करना अत्यधिक जोखिमपूर्ण हो सकता है, ऐसे में नागरिक अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और अत्यावश्यक स्थिति में ही यात्रा करें।जनपद में आपदा की किसी भी स्थिति से निपटने हेतु प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। कंट्रोल रूम को 24x7 सक्रिय रखा गया है तथा किसी भी आपात स्थिति में शीघ्र कार्रवाई हेतु टीमों को आवश्यक संसाधनों सहित तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

जरूरी खबरें