Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

चंपावत:सोमनाथ को रवाना हुआ 45 सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल दर्जा मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चंपावत:अमोड़ी में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र के लिए स्थल का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत : पार्किंग परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी की कड़ी चेतावनी

Laxman Singh Bisht

Sun, Sep 28, 2025

..पार्किंग परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी की कड़ी चेतावनी

गुणवत्ता से समझौता नहीं, अक्टूबर तक अधूरे कार्य पूर्ण करने के निर्देशजिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पार्किंग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पार्किंग निर्माण कार्य निविदा निर्देशों एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समय पर पूर्ण किए जाएं तथा निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की मानक विधि अनुसार जांच कराई जाए और इसकी जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराई जाए।जिन कार्यों की पचास प्रतिशत या उससे अधिक भौतिक प्रगति हो चुकी है उन्हें अक्टूबर माह तक हर हाल में पूरा किया जाएगा। बैठक में यह भी तय हुआ कि पूर्ण हो चुकी पार्किंग परियोजनाओं का तृतीय पक्ष परीक्षण कार्यदायी संस्था द्वारा यथाशीघ्र कराया जाए और प्रशासनिक विभाग को हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी कर पार्किंग स्थलों को जन-सामान्य के उपयोग हेतु संचालित किया जाए।जिलाधिकारी ने वर्तमान और भविष्य की मांगों को देखते हुए नवीन पार्किंग स्थलों के चयन हेतु वैज्ञानिक और तकनीकी आकलन कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए, विशेषकर गोल्ज्यू कॉरिडोर और शारदा कॉरिडोर के लिए शीघ्र कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया। पूर्णागिरि (ठूलीगाड़) एवं जामरानी (सैलागाड़) में प्रस्तावित पार्किंग परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि नामित कार्यदायी संस्था भारतीय को-ऑपरेटिव ग्रामीण विकास एवं निर्माण लिमिटेड द्वारा अब तक वन भूमि हस्तांतरण प्रस्ताव प्रस्तुत नहीं किया गया है और न ही जनपद स्तर पर आयोजित समीक्षा बैठकों में प्रतिभाग किया जा रहा है। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के परिवर्तन हेतु पृथक आग्रह पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।बैठक में अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा, उप जिलाधिकारी चम्पावत अनुराग आर्य, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग, बृजमोहन आर्या, परियोजना प्रबंधक, निर्माण इकाई, उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम, सहायक अभियता, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण सहित अन्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें