Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

: चंपावत :डीएम चंपावत हुए सम्मानित भारत चुनाव आयोग द्वारा चंपावत जिले में पारदर्शी रूप से चुनाव संपन्न करने के लिए जिलाधिकारी को किया गया पुरस्कृत। 

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 19, 2024
निर्वाचन कार्य से जुड़ी प्रत्येक इकाई की बदौलत यह कार्य करना हुआ संभव - जिलाधिकारी। चंपावत। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मुख्यमंत्री के जिले चंपावत  में हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव को पूर्ण गरिमामय एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करने के लिए जिलाधिकारी नवनीत पांडे को विशेष रूप से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। मालूम हो कि नेपाल सीमा से जुड़े इस सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जनपद में विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद लोकसभा चुनाव को पूर्ण पारदर्शी एवं स्वच्छ वातावरण में संपन्न करने के लिए जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा द्वारा जिले के दुर्गम क्षेत्र में पैदल चलकर मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ लोगों को अधिकाधिक वोट देने के लिए भी प्रेरित किया, जिसका परिणाम हुआ कि जिले में चुनाव संचालन से लेकर चुनाव परिणाम की घोषणा तक सब कार्य निर्बाध रूप से संपन्न हुआ। जिलाधिकारी ने इस सम्मान को जिले के पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ जिले के सभी विभागों, कर्मचारियों एवं चुनाव संचालन से जुड़े सभी कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी बदौलत चुनाव आयोग में इस जनपद की विशेष पहचान बनी है।  

जरूरी खबरें