Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डीएम चंपावत मनीष कुमार ने जनता मिलन कार्यक्रम मे 88 शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 8, 2025

डीएम मनीष कुमार ने जनता मिलन कार्यक्रम मे 88 शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने पेयजल निगम को दिए घर-घर साफ पानी की उपलब्धता के निर्देशजिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएँ जिलाधिकारी के समक्ष रखी।कार्यक्रम में कुल 88 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें भूमि, सड़क, बिजली, पानी, आवास, राशन कार्ड, पेंशन, बीमा भुगतान तथा अन्य जनसुविधाओं से संबंधित मुद्दे प्रमुख रहे। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रेखा बोहरा, ग्राम छतकोट की पेयजल लाइन की समस्या पर जिलाधिकारी ने पेयजल निगम को निर्देशित किया कि घर-घर तक साफ पानी उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए और आवश्यकता पड़ने पर स्रोत बदला जाए।

बचीराम, ग्राम बजौन की पंचायत भवन से संबंधित शिकायत पर जिला पंचायत राज अधिकारी को तत्काल कार्यवाही कर भवन को सुचारु और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

नारायण दत्त पांडेय, ग्राम नायल की बिजली व ईलाज की सुविधाओं के अभाव पर उपजिलाधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

राम सिंह, ग्राम मंगोली के लिए मेन लाइन से नया जल कनेक्शन लगाने हेतु वन विभाग के साथ समन्वय कर जल निगम को प्राथमिकता पर कनेक्शन देने के निर्देश दिए।

गिरीश चंद्र पनेरू की मांग क्वेराला घाटी से आने वाली पेयजल योजना से सेलखोला में पेयजल लाइन बिछाने के लिए तीन दिन के भीतर यूयूएसडीए को कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

अमरनाथ गडकोटी, ग्राम गडकोट के लिए प्रार्थी के मकान तक पेयजल लाइन निर्माण हेतु टैंक निर्माण कार्य कल से प्रारंभ करने के आदेश जल संस्थान को दिए।इसके अतिरिक्त श्रीमती गीता फर्त्याल, भरत राम, श्रीमती जयंती गोस्वामी, लक्ष्मण सिंह, बसंत बल्लभ, हीरा देवी सहित अन्य नागरिकों ने भी अपनी समस्याएँ एवं मांगें प्रस्तुत कीं।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क कर समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सदर अनुराग आर्या, जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें