Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डीएम ने पटवारियों को दिए क्षेत्र भ्रमण करने के निर्देश

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 20, 2026

डीएम ने पटवारियों को दिए क्षेत्र भ्रमण करने के निर्देश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मासिक स्टाफ बैठक सम्पन्नजिलाधिकारी मनीष कुमार ने मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं पटल सहायकों सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ मासिक स्टाफ बैठक की अध्यक्षता की।बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों की स्थिति, राजस्व कार्य, भू-राजस्व वसूली, अभियोजन प्रकरणों की प्रगति, खनन एवं परिवहन सहित विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने न्यायिक एवं राजस्व कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को अपने-अपने न्यायालयों में नियमित रूप से बैठने तथा माह में दर्ज एवं पुराने लंबित राजस्व वादों का अभियान चलाकर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।उन्होंने सभी मजिस्ट्रेटी जांचों को शीघ्र पूर्ण करने एवं चरित्र सत्यापन के मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी पटवारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर अवसंरचनाओं का निरीक्षण करने को कहा।जनकल्याण एवं पारदर्शिता पर बल देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील कार्यालयों में आमजन के कार्य समयबद्ध ढंग से किए जाएं। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को सेवा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिए। अवैध गतिविधियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने अवैध खनन, ओवरलोडिंग एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निरंतर छापेमारी एवं चालानी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अतिक्रमण रोकने तथा नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत अपने-अपने परगना क्षेत्रों में नशीले पौधों के विनष्टीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि शिकायतकर्ताओं से फोन के माध्यम से भी संवाद किया जाए तथा आयोग से संबंधित सभी प्रकरणों का उत्तर समय से प्रेषित किया जाए।इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने आपदा राहत कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने, मुआवजा राशि का ससमय वितरण सुनिश्चित करने तथा भू-अभिलेखों एवं शासकीय अभिलेखों के डिजिटाइजेशन को अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।बैठक में अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, उप जिलाधिकारी चम्पावत अनुराग आर्या, टनकपुर श्री आकाश जोशी, लोहाघाट नीतू डागर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, तहसीलदार एवं जिला कार्यालय के समस्त पटल प्रभारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें