Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:शारदा नदी में डूबे युवकों की तलाश जारी सर्च अभियान का जायजा लेने पहुंची एसपी चम्पावत

चंपावत:मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं हेतु मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन जारी, 30 जून अंतिम तिथि

चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने दूर दूर क्षेत्र से आए ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया समाधान।

पाटी नगर पंचायत में हुआ शपथ ग्रहण । पहले नगर पंचायत अध्यक्ष सहित वार्ड सदस्यो ने ली शपथ

लोहाघाट से लाखों का सोना लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली में गिरफ्तार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत :डीएम ने जिले की सभी सड़को को गड्डा मुक्त करने के अधिकारियों को दिए निर्देश 

Laxman Singh Bisht

Fri, May 17, 2024
डीएम ने जिले की सभी सड़को को गड्डा मुक्त करने के अधिकारियों को दिए निर्देश डीएम चंपावत नवनीत पांडे ने जिला योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज एवं पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तुत कार्य योजना की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि जिले में सभी सड़क मार्गों को गड्ढा मुक्त किया जाए तथा जिले में जितने भी छोटे-छोटे कस्बे सड़क मार्ग में स्थित है उन कस्बों में सड़कों का सौंदर्यीकरण, साइनेज, जल निकासी के कार्यों को जिला योजना में प्रस्तावित करें, ताकि उन क्षेत्रों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को वहां की सुंदरता नजर आने के साथ ही कस्बों में आवश्यक सड़क सुविधा मिले। जिले के ऐसे ग्रामीण क्षेत्र जहां अभी तक सड़क सुविधा नहीं है वहां सड़क निर्माण हेतु सड़क निर्माण विभाग प्राथमिकता के साथ कार्य करते हुए प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने सभी सड़क मार्ग में व्यू पॉइंट के अतिरिक्त मुख्य मुख्य स्थान में शौचालय का भी निर्माण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने दुर्घटना संभावित स्थानों में सुरक्षा के कार्य करने को कहा। उन्होंने 2 वर्ष में जो कार्य पूर्ण है वही कार्य जिला योजना में प्रस्तावित करने को कहा। उन्होंने जिले के हित में जो भी बेहतर से बेहतर प्रस्ताव है उन्हें प्राथमिकता से रखने को कहा। सभी सड़क मार्गों के साइनेज, क्रैश बेरियर, जल निकासी के कार्यों को प्राथमिकता के साथ करने को कहा। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को पूल्ड आवास अंतर्गत, जिले के सभी तहसील मुख्यालयों में सरकारी कार्मिकों के आवास हेतु ट्रांजिट हॉस्टल तथा आवासों का निर्माण करने के निर्देश दिए, इस हेतु इसी वर्ष जिला योजना में प्रावधान रखें। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के पूर्व में निर्मित पैदल मार्गो, पुलिया आदि की मरम्मत कर आवागमन व्यवस्था बेहतर करें। जितने भी गैंग हट या विश्राम ग्रह है उनके सुधारीकरण एवं सौंदर्यकरण का कार्य करें ताकि आने वाले पर्यटकों आदि को सुविधा मिले। श्यामलाताल तथा दियूरी में विवेकानंद ध्यान केंद्र के रूप में विकसित करें। जिलाधिकारी ने पंचायती राज विभाग के द्वारा जिला योजना में प्राप्त प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए जिला पंचायत को आय का स्रोत/राजस्व बढ़ाए जाने हेतु कार्यों को प्रस्तावित करने, पुराने पैदल मार्गो के सुधारीकरण आदि के कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। पर्यटन विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जिले में पर्यटन सुविधा विकसित करने तथा पर्यटन स्थलों में आवश्यक मूल सुविधा बनाए जाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश पर्यटन विभाग को दिए तथा बाणासुर किले में लाइटिंग करने हेतु प्रस्ताव बनाने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, ईई लोनिवि एमसी पलड़िया, डीपीआरओ रामपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें