रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डीएम ने गोल्डन इंपैक्ट अचीवर अवॉर्ड 2026 से सम्मानित लता गहतोड़ी एवं शिक्षक रवीश पचौली को किया सम्मानित
Laxman Singh Bisht
डीएम ने गोल्डन इंपैक्ट अचीवर अवॉर्ड 2026 से सम्मानित लता गहतोड़ी एवं शिक्षक रवीश पचौली को किया सम्मानित
सामाजिक दायित्व और उत्कृष्ट शिक्षा के क्षेत्र में सराहा

सोमवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद के पाटी क्षेत्र की निवासी लता गहतोड़ी को इंदौर (मध्य प्रदेश) की संस्था *'2030 का भारत'* द्वारा प्रतिष्ठित *Golden Impact Achiever Award 2026* से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। लता गहतोड़ी औपचारिक रूप से शिक्षक न होने के बावजूद पर्वतीय क्षेत्र में सीमित संसाधनों के बीच स्थानीय बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाने और उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने का सराहनीय कार्य कर रही हैं। सामाजिक दायित्व और संवेदनशीलता से प्रेरित उनकी इस पहल को संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के अनुरूप माना गया है। संस्था '2030 का भारत' द्वारा राजकीय जूनियर हाईस्कूल बिसारी (पाटी) के शिक्षक श्री रवीश पचौली एवं शिक्षिका सुशीला जोशी के माध्यम से लता गहतोड़ी को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने राजकीय जूनियर हाईस्कूल बिसारी (पाटी) के शिक्षक रवीश पचौली के प्रयासों की भी सराहना की और उन्हें सम्मानित किया। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि रवीश पचौली जैसे समर्पित शिक्षक और लता गहतोड़ी जैसी समाजसेवी प्रतिभाएं ग्रामीण व पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा का नया दीप जला रही हैं। बिना किसी सरकारी पद के बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए समर्पित लता गहतोड़ी तथा विद्यालय स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में जुटे शिक्षक रवीश पचौली का यह योगदान पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज के अन्य नागरिकों को भी निस्वार्थ भाव से शिक्षा और सामाजिक बदलाव के कार्यों से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन
लोहाघाट:आशा आंदोलन के समर्थन में आई कांग्रेस आशाओं के साथ बैठ कर दिया धरना।
बाराकोट: विकास खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश