Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

चंपावत:एमडी यूपीसीएल ने किया चम्पावत का भ्रमण, विद्युत व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के निर्देश

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर चामी-लीधू-काकड़ी मोटर मार्ग पर सरफेस ड्रेसिंग का कार्य पूरा जल्द शुरू होगा डामरीकरण

चंपावत:घटकू मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना की डीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत:डीएम ने किया NH-09 का निरीक्षण कंक्रीट से गड्ढों को भरने का काम शुरू

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 11, 2026

डीएम ने किया NH-09 का निरीक्षण कंक्रीट से गड्ढों को भरने का काम शुरू

शनिवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-09 (NH-09) का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने खटकाना पुल से लेकर जिला अस्पताल तक की सड़क, जगह-जगह बने गड्ढों तथा सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों तथा वर्तमान में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। सड़क की स्थिति देखते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग को कड़े निर्देश जारी किए कि जल्द से जल्द सभी गड्ढों (पॉट होल्स) को भरकर पूरी रोड का सुदृढ़ीकरण किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि पॉट होल और पैच का भरान कंक्रीट से किया जाए, ताकि यह मरम्मत आगामी बारिश के मौसम में भी टिकी रहे और बार-बार गड्ढे न बनें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क मरम्मत की कार्रवाई में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए ताकि आम जनता को यातायात में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े और वाहनों का आवागमन बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से संचालित हो सके।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों से भी बातचीत की और विस्तृत जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन आम जनमानस और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है और मार्ग को जल्द ही पूरी तरह ठीक कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग विभोर गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार पॉट होल्स में कंक्रीट से भराव का कार्य त्वरित रूप से प्रारंभ कर दिया गया है और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए इस कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है।इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के अन्य अभियंता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें