: चंपावत:डीएम ने स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल एवं मतदान पार्टी प्रस्थान स्थल का किया निरीक्षण
Laxman Singh Bisht
Mon, Jan 20, 2025
डीएम ने स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल एवं मतदान पार्टी प्रस्थान स्थल का किया निरीक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम चंपावत नवनीत पांडे ने स्थानीय नागर निकाय सामान्य निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु मतदाता स्थल ,स्ट्रांग रूम आदि का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने 22 जनवरी को पूर्वाह्न जिला मुख्यालय से चारों नगर निकाय क्षेत्रों की सभी मतदान पार्टियों के प्रस्थान हेतु की गई तैयारियों का निरीक्षण कर निर्वाचन में लगे अधिकारियों और कार्मिकों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 23 जनवरी को मतदान समाप्ति के पश्चात् मतपेटियों को नगर निकाय क्षेत्र हेतु निर्धारित स्ट्रांग रूम में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में रखी जाएगी, इस हेतु तीन निर्धारित स्थलों में स्ट्रांग रूम व मतगणना हेतु बनाए गए हैं। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद् चंपावत हेतु गोरल चौड़ स्थित वन पंचायत हॉल में स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल बनाया गया है इसी प्रकार नगर पालिका परिषद् लोहाघाट में वन पंचायत भवन को तथा नगर पालिका परिषद्, टनकपुर एवं नगर पंचायत बनबसा क्षेत्र हेतु स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल डिग्री कॉलेज भवन टनकपुर को बनाया गया है। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नगर पालिका परिषद्, चंपावत में निकाय चुनाव हेतु
गोरल चौड़ स्थित वन पंचायत भवन में बनाए गये मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मतगणना दिवस बैरिकेडिंग व अन्य सभी व्यवस्था हेतु अधिशासी अधिकारी नगर निकाय को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने अवगत कराया कि स्ट्रांग रूम का निर्माण कर लिया गया है। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग डीसी कांडपाल, अपर सहायक अभियंता प्रकाश चंद्र, अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा, जीएम डीआईसी अमित भाकुनी उपस्थित रहे।