Monday 9th of February 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री धामी ने की कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा

लोहाघाट:स्मृतियों से संवाद कराएगा जीआईसी लोहाघाट का पुरातन छात्र सम्मेलन-शशांक पाण्डेय

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में आपरेशन थिएटर का निर्माण कार्य शुरू।

चंपावत:अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

चंपावत:92 फरियादें पहुँचीं जनता मिलन में, जिलाधिकारी के त्वरित निस्तारण के निर्देश

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डीएम ने 13.85 करोड़ की लागत से बन रहे तहसील कार्यालय भवन का किया निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 20, 2026

डीएम ने 13.85 करोड़ की लागत से बन रहे तहसील कार्यालय भवन का किया निरीक्षण

जनता को बेहतर प्रशासनिक सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदममुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में जनपद चम्पावत में नागरिकों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला कलेक्ट्रेट के समीप ₹1385.68 लाख की लागत से निर्माणाधीन तहसील कार्यालय चम्पावत भवन का आज मंगलवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार के द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था निर्माण इकाई, उत्तराखण्ड पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता गिरीश पंत ने जिलाधिकारी को निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह भवन लगभग 16 नाली भूमि पर निर्मित किया जा रहा है, जिसका निर्माण कार्य अक्टूबर माह से प्रारंभ हुआ है और अब तक लगभग 30 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर भवन का निर्माण पूर्ण किया जा सके।साथ ही उन्होंने भवन परिसर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, जिससे भविष्य में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो।जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील कार्यालय का नया भवन बनने से आम नागरिकों को एक ही परिसर में बेहतर, सुगम एवं सुविधाजनक प्रशासनिक सेवाएँ उपलब्ध हो सकेंगी। इससे न केवल कार्यों की पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि जनता को समय पर सेवाएँ भी मिलेंगी।यह परियोजना जनपद के प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो जनसेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाएगी।इस दौरान कार्यदायी संस्था के अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें