Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:डीएम मनीष कुमार ने प्रशासक/ जिला पंचायत का कार्यभार किया ग्रहण

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 23, 2025

डीएम मनीष कुमार ने प्रशासक/ जिला पंचायत का कार्यभार किया ग्रहण

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने प्रशासक, जिला पंचायत चंपावत का शुक्रवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने आहरण एवं वितरण अधिकारी का दायित्व भी ग्रहण किया।पदभार ग्रहण के उपरांत जिलाधिकारी ने जिला पंचायत के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने निर्देशित किया कि स्वच्छता से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए एवं सभी लंबित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए।आगामी देवीधुरा मेला की तैयारियों के संदर्भ में जिलाधिकारी ने विशेष रूप से साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, आवागमन, प्रकाश तथा स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं और आमजनमानस को किसी प्रकार की असुविधा न हो—इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।

जरूरी खबरें