Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट के डेंसली विद्युत उपकेंद्र का संचालन शुरू। लो वोल्टेज व कटौती से मिलेगी निजात।

लोहाघाट:बुजुर्ग चेतराम के समर्थन में आए कांग्रेस जिला अध्यक्ष साथ बैठे धरने में। 17 दिनों से चल रहा धरना है ।

चंपावत:सड़क सुरक्षा और जनसुरक्षा के लिए एआरटीओ टनकपुर की कार्रवाई

पाटी:बेहरहम मा बाप ने चार बेटियों को पालने से किया इंकार। चाइल्ड हेल्पलाइन मदद को आई आगे।

चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में चल्थी के पास खाई में गिरी कार 5 पर्यटक घायल

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत डीएम ने राजी जनजाति की महिलाओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना, समस्या के समाधान के अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 11, 2023
डीएम ने राजी जनजाति की महिलाओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुन जनपद चंपावत के विकास खंड चंपावत में स्थित एकमात्र राजि जनजाति गांव खिरद्वारी की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जिला कार्यालय में खिरद्वारी गांव से आई राजी जनजाति की महिलाओं एवं राजि जनजाति के लिए विगत लंबे वर्षों से कार्य कर रही अर्पण संस्था की रेनू ठाकुर के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी। जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक लेते हुए उन्हें आश्वस्त कराया कि शीघ्र ही इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जिलाधिकारी ने इस संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी सरकारी योजनाओं का लाभ तत्काल संभव है वह तत्काल ग्रामीणों को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान हेतु आगामी 20 जुलाई को खिरद्वारी में बहुउद्देश्यीय कैंप लगाया जाएगा। ग्रामीण महिलाओं द्वारा जिलाधिकारी को गांव की मुख्य समस्या सड़क से संबंधित बताई गई। जिस पर जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि खिरद्वारी हेतु दो तरफ से सड़क निर्माण हेतु कार्यवाही गतिमान है। पोथ से गंगसीर तक तथा सीम से फुरक्याझाला होते हुए खिरद्वारी तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। पोथ से गंगसीर तक की सड़क निर्माण हेतु धनराशि प्राप्त हो गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा डीपीआर बनाई जा रही है। कार्य प्रारंभ होकर लगभग 2 वर्षों में यहां से सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसी प्रकार सीम से भी सड़क कार्य के निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग को शासन से धनराशि की मांग करने हेतु निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों द्वारा गांव की विभिन्न समस्याएं जिसमें जाति एवं जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने, भूमि का मालिकाना हक दिलाए जाने, आठवीं पास के बाद विशेष रूप से बालिकाओं को आगे की उच्च शिक्षा की सुविधा मुहैया कराए जाने, आधार कार्ड बनाए जाने, 15 अवशेष परिवारों की एलपीजी गैस संयोजन दिलाए जाने, सौचालय निर्माण,वृद्धावस्था पेंशन का संबंधित समस्याएं रखी।* जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त सभी समस्याएं स्थानीय स्तर की हैं। जिनका प्राथमिकता से शीघ्र ही समाधान किया जाएगा।* इस हेतु उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि इन सभी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु एक सप्ताह के भीतर संबंधित विभागों के साथ बैठकर प्रस्ताव तैयार कर कार्य करते हुए उन्हें प्रगति से अवगत कराएंगे। साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों को आजीविका से जोड़े जाने हेतु कृषि, औद्यानिकी व पशुपालन विभाग की योजनाओं का लाभ भी उन्हें उपलब्ध कराया जाए।उन्होंने कहा कि वह स्वयं गांव में आयोजित होने वाले कैंप में प्रतिभाग भी करेंगे। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि खिरद्वारी के सामुदायिक विकास हेतु एक वृहद प्लान तैयार किया जाए। जिसके अंतर्गत गांव में प्रत्येक प्रकार की जन सुविधाएं हो। प्रत्येक ग्रामीण को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, गांव में बेहतर संपर्क मार्ग हो, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई व शौचालय के साथ ही स्वरोजगार के साधन विकसित हो। इस हेतु विभिन्न विभागों के साथ कार्य कराए जाएं। जिलाधिकारी ने गांव में जिन परिवारों के पास शौचालय नहीं हैं उन्हें मनरेगा से शौचालय निर्माण कराने हेतु जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिए।ग्रामीणों को भू स्वामित्व दिलाए जाने के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व एवं वन विभाग के माध्यम से शीघ्र ही सर्वे कराया जाएगा। उसी के अनुसार शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की गौशाला के निर्माण की मांग पर जिला विकास अधिकारी को मनरेगा से गौशाला निर्माण किए जाने तथा पशुपालन विभाग को कुक्कुट यूनिट तथा बकरी यूनिट उपलब्ध कराने कृषि तथा उद्यान विभाग को बीज, कृषि यंत्र व कृषि रसायन आदि उपलब्ध कराने के साथ ही किसान सम्मान निधि के पात्रों को लाभ दिलाए जाने के साथ ही अपर जिलाधिकारी को जिन ग्रामीणों के आधार कार्ड वर्तमान तक नहीं बने हैं उन्हें बनाए जाने हेतु आधार कैंप लगाए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को जिन व्यक्तियों को समाज कल्याण विभाग की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है उन्हें दिलाए जाने हेतु तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने अपर परियोजना निदेशक को कौशल विकास के कार्यक्रम आयोजित कराने हेतु निर्देशित किया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को गांव में ही प्राथमिक उपचार हेतु मेडिकल किट की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में अर्पण संस्था से आई रेनू ठाकुर खिरद्वारी गांव की विभिन्न समस्याओं की जानकारी देते हुए संस्था द्वारा की गई सर्वे के अनुसार अवगत कराया गया कि खिरद्वारी में वर्तमान में कुल 35 परिवार राजी जनजाति के निवासरत हैं। इनकी कुल जनसंख्या 154 है जिसमें से 74 महिला तथा 80 पुरुष हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, एसडीओ वन विभाग नेहा चौहान, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अपर परियोजना निदेशक विमी जोशी, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामन्त, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र प्रसाद बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी व जिला उद्यान अधिकारी टीएन पांडे सहित गिरधारी गांव से आई महिलाएं तथा अर्पण संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें