Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

लोहाघाट क्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 पर आमजन से मांगे गए सुझाव।

बाराकोट:जीआईसी बाराकोट के छात्र-छात्राओं की गुहार शिक्षक दे हमें सरकार

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:डीएमए ने सुनी पूर्व सैनिकों/ वीर नारियों की समस्याएं समस्याओं के समाधान के अधिकारियों को दिए निर्देश

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 22, 2025

डीएमए ने सुनी पूर्व सैनिकों/ वीर नारियों की समस्याएं समस्याओं के समाधान के अधिकारियों को दिए निर्देश

प्र0 जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण परिषद की बैठक जिला कार्यालय सभागार चंपावत में सम्पन्न हुई, जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। इससे पूर्व बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों पर की गई कार्यवाही पर चर्चा की गई। बैठक में पूर्व सैनिकों के हित में अनेक कार्य किए जाने हेतु जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को इस संबंध में लगातार प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पूर्व सैनिकों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।जिसमें भूतपूर्व सैनिक सूबेदार दिनेश चंद्र द्वारा निवेदन किया गया कि पलसो- कलजाख से डोडेश्वर महादेव मंदिर तक 7.8 किलोमीटर मोटर मार्ग का निर्माण किया जाए। जिससे वहां के लोगों का पलायन रोके जाने के साथ साथ वहां के लोगों की अन्य विभिन्न समस्याओं का भी समाधान हो सके।इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा लोक निर्माण विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान जानकी देवी (वीर नारी) लोहाघाट द्वारा अपने आवासीय मकान के नीचे से चौड़ी पंप हाउस वाली पाइपलाइन को हटवाने सहित अन्य विभिन्न प्रस्ताव परिषद की बैठक में रखे गए। जिन पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा संबंधित को दिए।बैठक में जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए सैनिकों/सैनिक आश्रितों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों से सुझाव भी मांगे। बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि समिति को प्राप्त अधिकतर शिकायतों का सत्यापन करते हुए निस्तारण की वस्तुस्थिति से सम्बन्धित को अवगत कराया। बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (से0नि0) उमेद सिंह, लीड बैंक अधिकारी अमर सिंह ग्वाल, पूर्व सैनिक व सम्बन्धित विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें