रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मंच तामली सड़क मे भमार में हुई दुर्घटना मे घायल चालक की मौत
Laxman Singh Bisht
मंच तामली सड़क मे भमार में हुई दुर्घटना मे घायल चालक की मौत

चंपावत जिले के मंच तामली सड़क में आज मंगलवार शाम 5:00 के लगभग भमार के पास एक कार अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। तामली थानाध्यक्ष कैलाश चंद्र जोशी ने बताया दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंची तथा ग्रामीणों के सहयोग से घायल चालक को गहरी खाई से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंच पहुंचाया गया। उन्होंने बताया दुर्घटना में वाहन चालक बसंत सिंह पुत्र पूरन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया । पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया वाहन भमार से मंच की ओर जा रहा था तभी यह दुर्घटना हो गई उन्होंने बताया वाहन लगभग 200 फीट गहरी खाई में गिरा है।

जानकारी के मुताबिक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए मंच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर किया गया पर अस्पताल पहुंचने से पहले ही चालक की मौत हो गई ।चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है ।

विज्ञापन
चंपावत:पाटी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माँ बाराही धाम देवीधुरा में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संस्कृतमय हुआ वातावरण
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।
चंपावत:बेहड़ से मारपीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल चंपावत में किया धरना प्रदर्शन।
चंपावत:अक्टूबर में पीएम मोदी आ सकते हैं बनबसा व अद्वैत आश्रम मायावती ।