Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:हीट वेब के चलते चम्पावत में विद्यालयों का समय परिवर्तित 10 मई तक नई व्यवस्था लागू

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 29, 2026

हीट वेब के चलते चम्पावत में विद्यालयों का समय परिवर्तित 10 मई तक नई व्यवस्था लागू

“हीट वेव के चलते स्कूल अब प्रातः 7:45 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक संचालित”

मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखण्ड के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी एवं हीट वेब की संभावना व्यक्त की गई है। वर्तमान मौसम विश्लेषण के अनुसार तापमान में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप आमजन, विशेषकर स्कूली छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने तथा निर्जलीकरण सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी जोखिम उत्पन्न होने की आशंका है।इसी परिप्रेक्ष्य में जनपद चम्पावत के अन्तर्गत मैदानी एवं अन्य प्रभावित क्षेत्रों में संचालित समस्त ग्रीष्मावकाश वाले (सरकारी एवं गैर-सरकारी, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक) विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन दिनांक 29 अप्रैल, 2026 से 10 मई, 2026 तक प्रातः 7:45 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक सुनिश्चित किया जाएगा।शेष शीतावकाश वाले विद्यालय पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संचालित होते रहेंगे।मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह द्वारा जनपद के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं उप शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही, किसी भी प्रकार के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन से भी अपील की है कि बच्चों को अत्यधिक धूप एवं गर्मी से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां अपनाने के लिए जागरूक करें, ताकि उष्ण लहर के प्रभाव से सुरक्षित रहा जा सके।

जरूरी खबरें