Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

लोहाघाट:ऑपरेशन प्रहार लोहाघाट पुलिस ने 4.36 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

लोहाघाट:30 जून को मुख्यमंत्री आवास देहरादून में गरजेंगे गुरिल्ला 01 जुलाई को करेंगे सचिवालय कूच।

चंपावत:मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना से वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा आर्थिक संबल

पाटी:सड़क कटिंग कार्य के चलते ग्रामीण के आवासीय भवन को खतरा अधिशासी अभियंता को ज्ञापन ।

सूचना

: चंपावत:भारी बारिश की चेतावनी के चलते 23 जुलाई को जिले के मैदानी क्षेत्र के सभी स्कूल/ आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद प्रभारी डीएम ने आदेश किया जारी वहीं पूरे जिले में छुट्टी का फर्जी आदेश वायरल करने वाले के खिलाफ होगी कार्यवाही प्रभारी डीएम ने लिया संज्ञान यह आदेश सिर्फ मैदानी क्षेत्र के लिए लागू है

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 22, 2024
भारी बारिश की चेतावनी के चलते 23 जुलाई को जिले के मैदानी क्षेत्र के सभी स्कूल/ आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद प्रभारी डीएम ने आदेश किया जारी भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा रविवार को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 22 जुलाई 2024 को जनपद चंपावत में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। यह जानकारी देते हुए प्रभारी जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा ने भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं व नोनिहालो के सुरक्षा को देखते हुए सोमवार 23 जुलाई 2024 को चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर व बनबसा के , शासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थाओ एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है यह आदेश सिर्फ मैदानी क्षेत्र के लिए लागू है। साथ ही उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को उक्त सम्बंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। वहीं पूरे जिले में छुट्टी का किसी व्यक्ति के द्वारा फर्जी आदेश वायरल किया गया जिसका प्रभारी डीएम ने संज्ञान लेतेेे हुए आरोपी पर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं

जरूरी खबरें