रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी किराना दुकानों और भोजनालयों का निरीक्षण, सूजी व सेवई के नमूने भेजे गए लैब
Laxman Singh Bisht
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी किराना दुकानों और भोजनालयों का निरीक्षण, सूजी व सेवई के नमूने भेजे गए लैब

चंपावत।खाद्य पदार्थों की शुद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा चम्पावत के छतार क्षेत्र स्थित जनरल स्टोर, किराना दुकानों एवं भोजनालयों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया।निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने भोजनालयों के किचन, किराना दुकानों की साफ-सफाई, हाइजीन और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया। कार्रवाई के अंतर्गत खाद्य पदार्थों सूजी एवं रोस्टेड वर्मीसेली (सेवई)के दो नमूने संग्रहित कर परीक्षण हेतु राजकीय प्रयोगशाला प्रेषित किए गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सभी खाद्य कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से एफएसएसएआई लाइसेंस बनवाने व उसे प्रदर्शित करने, खरीद-बिक्री का कार्य केवल पक्के बिल पर करने तथा समयावधि पार (एक्सपायरी) खाद्य पदार्थों के संबंध में विशेष सतर्कता बरतते हुए उन्हें बिक्री काउंटर पर न रखने के कड़े निर्देश जारी किए गए। इस निरीक्षण दल में सहायक दिनेश फर्त्याल सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान
पाटी:भोखड़ा(मंगललेख)विद्यालय भवन प्रकरण का प्रशासन ने लिया संज्ञान, प्रा. जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण।
लोहाघाट:आशा आंदोलन के समर्थन में आई कांग्रेस आशाओं के साथ बैठ कर दिया धरना।
बाराकोट: विकास खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश