Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

भिंगराड़ा:प्रशासन का सहयोग न मिलने से ग्राम प्रधान ने स्वयं के संसाधनों से शुरू कराया नैनीताल बैंक रोड का सुधारीकरण

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:अतिथि शिक्षकों को मानदेय न मिलने पर रोष, जल्द होगा धरना-प्रदर्शन

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 3, 2025

अतिथि शिक्षकों को मानदेय न मिलने पर रोष, जल्द होगा धरना-प्रदर्शनचम्पावत।जिला शिक्षा अधिकारी चम्पावत द्वारा 2 सितम्बर को सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को अतिथि शिक्षकों का मानदेय आहरित करने के आदेश जारी किए जाने के बावजूद, एक माह बीत जाने पर भी जिले के पाटी, बाराकोट, लोहाघाट और चम्पावत ब्लॉक के खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा भुगतान नहीं किया गया है।माध्यमिक अतिथि शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखण्ड एवं उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन ने बताया कि इस लापरवाही के चलते अतिथि शिक्षक वेतन से वंचित हैं। संगठन का कहना है कि खण्ड शिक्षा अधिकारियों की ओर से कभी लिखित तो कभी मौखिक आदेश का हवाला देकर मानदेय भुगतान टाला जा रहा है।त्यौहारों के समय भी वेतन न मिलने से शिक्षकों में गहरी नाराजगी है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अतिथि शिक्षक संबंधित खण्ड कार्यालयों में धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

जरूरी खबरें