Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:तेंदुए के आतंक से मिले निजात अधिवक्ता लोकमान की सीएम से जिले में वन्य जीव अभ्यारण खोलने की मांग

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 20, 2025

तेंदुए के आतंक से मिले निजात अधिवक्ता लोकमान की सीएम से जिले में वन्य जीव अभ्यारण खोलने की मांग

चंपावत जिले में तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों को राहत दिलाने तथा वन्यजीव अभयारण्य/संरक्षण केंद्र स्थापित करने हेतु युवा अधिवक्ता लोकमान सिंह (कृष्णा)ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है।महोदय, सविनय निवेदन है कि चंपावत जिले के ग्राम तथा आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से तेंदुए का निरंतर आतंक बना हुआ है एक व्यक्ति को तेंदुआ मौत के घाट भी उतार चुका है। तेंदुआ कभी घरों के पास, कभी खेतों में, तो कभी मुख्य मार्गों पर दिखाई दे रहा है, जिससे गांव में अत्यधिक भय का माहौल है। ग्रामीण विशेषकर बच्चे, महिलाएँ और बुजुर्ग सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं, और पशुधन पर भी निरंतर खतरा बना हुआ है।माननीय महोदय, चंपावत जनपद का अधिकांश क्षेत्र पहाड़ी व घने जंगलों से जुड़ा होने के कारण यहां वन्यजीवों की गतिविधियाँ बढ़ती जा रही हैं। इस कारण मानव-वन्यजीव संघर्ष भी लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में इस क्षेत्र में एक वन्यजीव अभयारण्य, रेस्क्यू सेंटर या संरक्षण केंद्र की स्थापना अत्यंत आवश्यक है, जिससे -

1. वन्यजीवों की सुरक्षित निगरानी हो सके,

2. ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुए सहित अन्य जंगली जीवों का संघर्ष कम हो,

3. वन विभाग को बचाव, रेस्क्यू और प्रबंधन कार्य में सुविधा मिले,

4. वन्यजीवों को प्राकृतिक आवास व संरक्षण उपलब्ध हो।

जरूरी खबरें