Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

पाटी नगर पंचायत में हुआ शपथ ग्रहण । पहले नगर पंचायत अध्यक्ष सहित वार्ड सदस्यो ने ली शपथ

लोहाघाट से लाखों का सोना लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली में गिरफ्तार।

टनकपुर:शारदा नदी में लापता युवकों की तलाश जारी। नहीं लग पाया सुराग

अल्मोड़ा: हवाल बाग में कोसी नदी में डूबने से दो युवाओं की मौत

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना एसएएससीआई योजना से 2355 करोड़ रुपए स्वीकृत

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत :मानसून पूर्व तैयारी एवं वनाग्नि की रोकथाम को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक जंगल में आग लगने वाले पर आईपीसी में होगा मुकदमा दर्ज

Laxman Singh Bisht

Tue, May 7, 2024
मानसून पूर्व तैयारी एवं वनाग्नि की रोकथाम को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक जंगल में आग लगने वाले पर आईपीसी में होगा मुकदमा दर्ज मानसून पूर्व तैयारी एवं वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम हेतु सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक प्रभारी जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम प्रभारी जिलाधिकारी ने वर्तमान में जंगलों में लग रही आग की रोकथाम एवं उसके नियंत्रण हेतु व्यापक इंतजाम व्यवस्था करने के अतिरिक्त सभी ग्राम विकास अधिकारियों, ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों, क्षेत्रीय पटवारी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात अन्य विभागों के कार्मिकों को आगामी 10 दिन तक अपने-अपने तैनाती क्षेत्र में रहकर प्रत्येक दिन कम से कम तीन गांव में जाकर ग्रामीणों को वनाग्नि की रोकथाम हेतु जागरूक करने के निर्देश देते हुए सभी उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी तथा जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को इनका रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी 10 दिनों तक कोई भी किसान/काश्तकार व आम व्यक्ति अपने खेतों में किसी भी प्रकार की पराली नहीं जलाएगा और न ही आग आदि खेतों में लगाएगा ताकि खेतों की आग जंगल तक न पहुंचे। प्रभारी जिलाधिकारी ने इस संबंध में वन विभाग को निर्देश दिए कि वनों में आग लगाते जो भी व्यक्ति पाया जाता है उसके खिलाफ वन अधिनियम के अतिरिक्त आईपीसी में भी एफआईआर दर्ज कराई जाए। उन्होंने कहा कि जो भी ग्राम पंचायत, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी आदि गांव में जाकर ग्रामीणों से बैठक कर उन्हें जागरूक करेगा, उसकी फोटोग्राफ जीपीएस ट्रैकिंग के साथ उपलब्ध कराएंगे तथा संबंधित ग्राम प्रधान से बैठक संबंधित प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा की अग्रिम आदेशों तक इन सभी के अवकाश पर रोक भी रहेगी, विशेष परिस्थितियों में वीडियो, डीपीआरओ तथा एसडीएम से ही अवकाश स्वीकृत होगा। मानसून पूर्व आवश्यक तैयारी के संबंध में प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि मानसून को लेकर विभाग पूर्व तैयारी हेतु एक कार्य योजना तैयार कर दो दिन के भीतर जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में उपलब्ध कराएं। उन्होंने आगामी 5 जून तक नगरीय क्षेत्रों सहित जिले की सभी सड़क मार्गों में नालियां, कलमठों की सफाई करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। नगरीय क्षेत्रों में सभी अधिशासी अधिकारी नालियों की सफाई के साथ-साथ मच्छरों से बचाव हेतु फागिंग भी कराएं। जिले के मैदानी क्षेत्रों के जल भराव वाले क्षेत्रों में पूर्व से ही आवश्यक तैयारी व उपाय सुनिश्चित कर लें। प्रभारी जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिए की राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत सभी संवेदनशील स्थानों में सुरक्षा के इंतजाम अभी से कर लें व सभी सुरक्षात्मक कार्य 15 जून से पूर्व कर लें। साथ ही सड़क मार्ग किनारे खतरे की जद में आए सभी पेड़ों का वन विभाग के माध्यम से छपान कर वन निगम से उनका निस्तारण भी कर लिया जाए।      उन्होंने सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आपदा राहत शिविरों का चिन्हीकरण कर खाद्य पैकेट बनाए जाने हेतु पूर्व तैयारी करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। प्रभारी जिलाधिकारी ने पूर्ति विभाग को जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में सितंबर मांह तक का खाद्यान्न का वितरण 15 जून तक करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी तहसीलों में अभी से आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित करते हुए कार्यों कार्मिकों की तैनाती करने के निर्देश सभी उप जिलाधिकारी को दिए।  स्वास्थ्य विभाग को सभी चिकित्सालयों में आवश्यक दवाइयां, उपकरण आदि की प्रचुर मात्रा में स्टाक रखे जाने के साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में एंबुलेंस की तैनाती के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके विभाग द्वारा मानसून पूर्व जो भी तैयारी की जानी है, उसे 15 जून से पूर्व कर ले। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह ने डीपीआरओ व सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह आज ही से ग्रामीण क्षेत्रों में कार्मिकों की तनाती कर वनाग्नि की रोकथाम हेतु ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए उन्हें जागरूक कराए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित कराए। उन्होंने पेयजल विभाग को जिले के जिन क्षेत्रों में पेयजल की अधिक किल्लत है उन क्षेत्रों में टैंकर या अन्य वैकल्पिक माध्यम से पेयजल की आपूर्ति के निर्देश दिए। उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, डीपीआरओ तथा सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कहीं पर भी कूड़े में आग ना लगाई जाए। यह सुनिश्चित कर लिया जाए व्यापारियों को भी इस संबंध में जागरूक किया जाए। बैठक में उप जिलाधिकारी लोहाघाट रिंकु बिष्ट, चंपावत आकाश जोशी, सीओ वंदना वर्मा, डीडीओ दिनेश दिगारी,वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल,सीवीओ बसुंधरा गर्ब्याल, एसडीओ फॉरेस्ट नेहा चौधरी सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। वर्चुवली एसडीएम आकाश जोशी सहित समस्त तहसीलदार जुड़े रहे।

जरूरी खबरें