Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :अंतरास्ट्रीय फार्मासिस्ट डे 25 सितम्बर सेवा की मिसाल फार्मासिस्ट योगेश कनौजिया।

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 25, 2025

अंतरास्ट्रीय फार्मासिस्ट डे 25 सितम्बर सेवा की मिसाल फार्मासिस्ट योगेश कनौजिया।चंपावत।आज 25 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय फार्मासिस्ट दिवस मनाया जा रहा है। फार्मासिस्ट डे पर मरीजो के प्रति समर्पित जिले के पाटी ब्लॉक मे तैनात फार्मासिस्ट (फार्मेसी अधिकारी)योगेश कनौजिया के बारे में बता रहे हैं। जिनका समाज के प्रति कर्म ही सेवा से शुरू होता है।कनौजिया समाज के हर इंसान तक स्वास्थ सेवाओं से लोगों के स्वास्थ्य के प्रति अपनी सेवा दे रहे हैं। फार्मेसी अधिकारी कनौजिया के द्वारा , मां पूर्णागिरी मेला ड्यूटी, जोड़ मेला रीठा साहिब, मां बाराही बग्वाल मेला ड्यूटी, चारधाम ड्यूटी, खेल महाकुंभ ड्यूटी, वीआईपी ड्यूटी के साथ साथ क्षेत्र में कही भी किसी भी गांवों में संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए तत्पर अपनी सेवा देते हैं। इस समय जिले में चल रहे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत् कनौजिया के द्वारा प।टी ब्लॉक में अधिक से अधिक गांवों में शिविर की बागडोर संभाल रखी है। फार्मेसी अधिकारी योगेश कनौजिया का मानना है कि मानवता की सेवा ही उनका धर्म है। उच्च अधिकारियों के आदेशों का पालन करना वो अपना कर्तव्य, और दायित्व समझते हैं। डॉ देवेश चौहान सीएमओ चम्पावत के द्वारा फार्मेसी अधिकारी योगेश कनौजिया के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई ।और सभी फॉर्मेसी अधिकारियों को अंतरास्ट्रीय फार्मासिस्ट डे की शुभकामनाएं दी गई।

जरूरी खबरें