Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:शहीद लांस नायक रेवाधर के नाम से जाना जाएगा खेतीखान का आईटीआई मुख्यमंत्री धामी की घोषणा

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 30, 2026

शहीद लांस नायक रेवाधर के नाम से जाना जाएगा खेतीखान आईटीआई सीएम धामी की घोषणा

चंपावत।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के वीर सपूतों के सम्मान में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जनपद चंपावत के खेतीखान स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) का नाम बदलकर अब 'शहीद लांस नायक रेवाधर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान' करने की आधिकारिक घोषणा की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तराखंड के उन जांबाज सैनिकों की स्मृति को जीवंत रखने के लिए प्रतिबद्ध है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।मुख्यमंत्री धामी ने इस निर्णय के माध्यम से शहीद लांस नायक रेवाधर की वीरता और देश सेवा को नमन किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षण और प्रशिक्षण संस्थानों के नाम शहीदों के नाम पर रखे जाने से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी और उनमें राष्ट्रवाद एवं सेवा की भावना और अधिक प्रबल होगी।

यह कदम राज्य सरकार की उस नीति का हिस्सा है जिसके तहत उत्तराखंड के सैन्य धाम की अवधारणा को धरातल पर उतारा जा रहा है और प्रत्येक शहीद परिवार को उचित सम्मान दिया जा रहा है।इस घोषणा के बाद जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को नाम परिवर्तन की आवश्यक औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र की जनता और शहीद के परिजनों ने मुख्यमंत्री के इस संवेदनशील निर्णय का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है।

जरूरी खबरें