रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पत्रकार सूरज लडवाल का बढ़ा मान विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली संस्था के मंच से मिला सम्मान
Laxman Singh Bisht
पत्रकार सूरज लडवाल का बढ़ा मान विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली संस्था के मंच से मिला सम्मान

चम्पावत । हिंदी भाषा के प्रति प्रेम , सम्मान और समर्पण के साथ पत्रकारिता के माध्यम से हिंदी के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे , चम्पावत जिला निवासी उत्तराखंड हिंदी समाचार के संपादक सूरज लडवाल को प्रतिष्ठित हिंदी हितैषी सम्मान से सम्मानित किया गया है । यह सम्मान उन्हें बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति (पंजी.) की ओर से प्रदान किया गया ।
(हिंदी के प्रति समर्पण को मिली पहचान )
समिति की ओर से जारी प्रशस्ति पत्र में कहा गया है सूरज लडवाल द्वारा अपने दैनिक जीवन में हिंदी का प्रयोग पठन , लेखन और वाचन के माध्यम से करते हुए हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में योगदान दिया जा रहा है । इसी हिंदी प्रेम और समर्पण को देखते हुए उन्हें हिंदी हितैषी सम्मानप्रदान किया गया ।
(हिंदी दिवस पर मिला सम्मान बना खास )
14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर मिला यह सम्मान सूरज लडवाल के लिए इसलिए भी खास है , क्योंकि यह सम्मान हिंदी भाषा के प्रति उनके प्रेम , लेखन और पत्रकारिता के माध्यम से हिंदी के प्रचार-प्रसार में योगदान की पहचान है । हिंदी दिवस के मौके पर - हिंदी हितैषी सम्मान मिलना उनके लिए गौरव के साथ-साथ हिंदी पत्रकारिता के प्रति जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता को और मजबूत करने वाला अवसर है ।
(पत्रकारिता के साथ हिंदी सेवा का भी संकल्प )
सूरज लडवाल , उत्तराखंड हिंदी समाचार के संपादक के रूप में उत्तराखंड से जुड़ी जनसरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाते हैं । स्थानीय मुद्दों , जनसमस्याओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को हिंदी के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना उनके पत्रकारिता कार्य का महत्वपूर्ण हिस्सा है । सम्मान मिलने के बाद हिंदी भाषा और पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने के उनके संकल्प को और मजबूती मिलने की उम्मीद है ।
(तीन विश्व कीर्तिमान बनाने वाली संस्था ने दिया सम्मान )
बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति , साहित्य और हिंदी भाषा के क्षेत्र में अपनी गतिविधियों के लिए जानी जाती है । समिति को तीन विश्व कीर्तिमान स्थापित करने वाली संस्था है । वर्ष 2021 में 208 घंटे , वर्ष 2022 में 280 घंटे और वर्ष 2024 में 55 देशों के हिंदी कवियों सहित 400 घंटे का अनवरत कवि सम्मेलन आयोजित कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किए गए ।
सूरज लडवाल को मिले इस सम्मान से उत्तराखंड के पत्रकारिता और साहित्य प्रेमियों में भी खुशी है । हिंदी के प्रति उनके योगदान को मिले इस सम्मान को क्षेत्र के लिए भी गौरव की बात माना जा रहा है ।
विज्ञापन
लोहाघाट:पितृ पक्ष 2026 - श्राद्ध तिथियों की घोषणा 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा पितृपक्ष
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।