Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

ऋषिकेश:सड़क में पलटी बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही बस एक महिला तीर्थ यात्री घायल टला हादसा

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:भाजपा जिलाध्यक्ष को गाली गलौज व धमकी देने के आरोप में कमल रावत व अशोक महर पर मुकदमा दर्ज

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 7, 2025

दोनों आरोपी फरार पुलिस तलाश में चंपावत जिले की भंडार बोरा जिला पंचायत से पराजित प्रत्याशी कमल रावत और अशोक महर पर पुलिस ने भाजपा कार्यालय में जाकर जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं को गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चंपावत कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। चंपावत कोतवाल बी0एस0 बिष्ट ने बताया आज दोपहर को कमल रावत और अशोक महर के द्वारा भाजपा कार्यालय छतार में जाकर भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई ।कोतवाल बिष्ट ने बताया कार्यालय के प्रदीप उप्रेती के द्वारा मामले में दोनों आरोपियो के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई । तहरीर पर कमल रावत और अशोक महर के खिलाफ बीएनएस की धारा 333 /351( 2) व 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है ।पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। कोतवाल बिष्ट ने बताया जल्द दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कहा क्षेत्र में अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जरूरी खबरें