रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के 20वें दीक्षान्त में केशव दत्त जोशी को डॉक्टर की डिग्री से सम्मानित किया गया-
Laxman Singh Bisht
कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के 20वें दीक्षान्त में केशव दत्त जोशी को डॉक्टर की डिग्री से सम्मानित किया गया-
माँ भगवती धाम क्वारसिंह अमोड़ी के केशव दत्त जोशी पुत्र श्री घनश्याम जोशी को 3 एवं 4 नवम्बर 2025 को कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के 20वें दीक्षान्त समारोह में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में उनके द्वारा किये गए शोधकार्य के लिए डॉक्टर की डिग्री देकर सम्मानित किया गया। डॉ0 जोशी ने अपना शोधकार्य कुमाऊँ विश्वविद्यालय की प्रख्यात् विदुषी प्रो0 लज्जा पन्त (भट्ट) के निर्देशन में सम्पन्न किया । कक्षा पाँचवी तक की शिक्षा प्राइमरी पाठशाला लड़ाबोरा क्वारसिंह से प्राप्त करने के उपरान्त डॉ0 जोशी ने कक्षा 6 से स्नातक तक दिल्लीस्थ शारदा देवी संस्कृत विद्यापीठ दरियागंज से प्राप्त करने के उपरान्त दिल्ली विश्वविद्यालय से एम ए संस्कृत परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की । योग, हिन्दी एवं संस्कृत तीन विषयों में एम ए करने के साथ ही बीएड, यूटेट, सीटेट, यूसेट,नेट आदि राज्यस्तरीय एवं राष्ट्रीय परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने के साथ साथ लगभग 40 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शोधसंगोष्ठी, कार्यशाला, व्य्याख्यामाला आदि में शोधपत्र प्रस्तुति, मुख्यवक्ता, संयोजक एवं प्रतिभागी आदि के रूप में प्रतिभाग करने के साथ ही लगभग 12 यूजीसी केयर लिस्टिड, पीयर रीब्यूड रिसर्च पेपर एवं आई एस बी एन बुक में शोधलेख आदि प्रकाशित कर चुके हैं। विद्यार्थी जीवन में लगभग 158 से अधिक प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने से साथ ही संगीत विषय से चार वर्ष का डिप्लोमा भी किया है । इस प्रकार एक सामान्य गाँव से आने वाले डॉ0 जोशी ने प्रथम कक्षा से पी-एच डी0 तक की उपलब्धि प्राप्त करने के लिए उसका श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों,मित्रों व पारिवारिक सदस्यों विशेषरूप से अपनी पत्नी श्रीमती पूजा जोशी को दिया । प्राथमिक से उच्चशिक्षा तक शिक्षा प्रदान करने वाले अपने समस्त गुरुजनों को उक्त उपलब्धियों के लिए प्रणति पूर्वक उनका आभार व्यक्त किया । डॉ0 जोशी विगत 10 वर्षों से उच्चशिक्षा विभाग में संविदा के तहद सहायक प्राध्यापक संस्कृत के रूप में राजकीय महाविद्यालय जैंती,अल्मोड़ा में कार्यरत हैं। जबकि मार्च 2021 तक इन्होंने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,बेरीनाग में अध्यापन कार्य किया इस उपलब्धि के लिए उनके माता-पिता,सास-ससुर जी, ताऊ व चाचा जी आदि के साथ ही उत्तराखण्ड के सहप्रान्त प्रचारक श्री चन्द्र शेखर जोशी जी व समस्त भ्रातृगण सहित क्षेत्रीय जनता, ग्राम प्रधान छटकोट श्रीमती रेखा बोहरा , दीपक बोहरा , व समाजसेवी कैलाश चन्याल ने भूरि-भूरि प्रशंसा की ।
विज्ञापन
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*