Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:लधिया घाटी महोत्सव का जिला पंचायत सदस्य सोनू बोहरा ने किया शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Tue, Oct 14, 2025

लधिया घाटी महोत्सव का जिला पंचायत सदस्य सोनू बोहरा ने किया शुभारंभ

रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजनचंपावत जिले के रीठा साहिब में आज मंगलवार को लधिया घाटी महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सोनू बोहरा के द्वारा किया गया। उद्घाटन के अवसर पर छोलिया नृतको व स्थानीय कलाकारों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। महोत्सव को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह बना हुआ है। महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों के अलावा बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा, ग्राम प्रधान कुंदन सिंह बोरा ,अनिल वर्मा, प्रधानाध्यापक भीम सिंह बोहरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह बोहरा,प्रकाश सिंह, डूंगर देव जोशी , राजेंद्र सिंह समस्त ग्राम प्रधान क्षेत्रीय सदस्य स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता भारतीय मानव अधिकार ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष हयात राम आर्य उर्फ भगवान राम सहित कई लोग मौजूद रहे उद्घाटन अवसर पर भव्य झांकी का आयोजन किया गया।

जरूरी खबरें