Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:टनकपुर /बनबसा मे तहसीलदार की निगरानी में बटी एलपीजी गैस

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 13, 2026

टनकपुर /बनबसा मे तहसीलदार की निगरानी में बटी एलपीजी गैस

जनपद में गैस आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़: जिला प्रशासन सतर्क

जिलाधिकारी के निर्देश पर बनबसा और टनकपुर में एलपीजी वितरण

वर्तमान में ईरान-इजराइल युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संसाधनों और आपूर्ति श्रृंखला में आ रही चुनौतियों के मद्देनजर जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने जनपद में आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु कड़े निर्देश जारी किए हैं।इन निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को जनपद के मैदानी क्षेत्रों में घरेलू गैस (एलपीजी) की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की गई ताकि अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता का असर आम जनमानस पर न पड़े।आज शुक्रवार को जिले के बनबसा तथा टनकपुर के शहरी क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर गैस की सप्लाई की गई। वितरण प्रक्रिया के दौरान बनबसा में 60 और मार्केट क्षेत्र में 50 लोगों को गैस सिलेंडर वितरित किए गए। वितरण के बाद शेष बची हुई गैस का वितरण अब संबंधित गोदामों के माध्यम से किया जा रहा है।गोदामों पर भीड़ उमड़ने की संभावना के दृष्टिगत भीड़ को नियंत्रित करने हेतु टनकपुर में तहसीलदार पूर्णागिरि जगदीश नेगी के नेतृत्व में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। भीड़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए गोदाम परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि लोगों को बिना किसी बाधा के निर्बाध रूप से गैस की सप्लाई की जा सके। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें क्योंकि प्रशासन जनपद में आवश्यक वस्तुओं की निरंतर आपूर्ति के लिए कटिबद्ध है।

जरूरी खबरें