रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:कार्य में लापरवाही पर आंगनबाड़ी संगठन जिला अध्यक्ष मीना बोहरा को नोटिस जारी।
Laxman Singh Bisht
Fri, May 15, 2026
कार्य में लापरवाही पर आंगनबाड़ी संगठन जिला अध्यक्ष मीना बोहरा को नोटिस जारी।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ती से स्पष्टीकरण तलब, विभागीय योजनाओं में लापरवाही पर कार्रवाई के संकेत
मीना बोहरा ने आरोपो को बताया निराधार कहा बारह बजे वह अपने केंद्र में मौजूद थी।

बाल विकास विभाग चम्पावत द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ती वह आंगनबाड़ी संगठन जिला अध्यक्ष मीना बोहरा के खिलाफ विभागीय कार्यों में लापरवाही एवं निर्देशों की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है।जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास विभाग प्रकाश बृजवाल ने कहा आंगनबाड़ी केंद्र गल्लागांव की कार्यकर्ती मीना बोहरा 14 मई को अपराह्न 12 बजे जिलाधिकारी कार्यालय में पाई गईं। जबकि विभागीय निर्देशानुसार उन्हें अपने केंद्र पर उपस्थित रहकर विभागीय योजनाओं का संचालन करना था।बिना सक्षम अनुमति के केंद्र से अनुपस्थित रहना तथा पूर्व में चेतावनी दिए जाने के बावजूद कार्यशैली में सुधार न होना गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। विभाग ने यह भी कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित योजनाओं के जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन पर इस प्रकार की लापरवाही का प्रतिकूल असर पड़ता है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने संबंधित कार्यकर्ती को दो दिन के भीतर अपना स्पष्ट एवं तथ्यात्मक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब प्राप्त न होने की स्थिति में शासनादेशों के तहत नियमानुसार विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व संगठन जिला अध्यक्ष मीना बोहरा ने कहा 14 मई को 12:00 बजे वह अपने केंद्र में मौजूद थी ।जहां उनके द्वारा सीबी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के समापन के बाद ही वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंची थी। मीना बोहरा ने कहा मामले की जांच की जाए।
