Friday 15th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

चंपावत:कुमाऊनी परंपराओं की ध्वजवाहक बनी गौरव की बर्यातअपनी भाषा में छपवाया आमंत्रण कार्ड

चंपावत:कार्य में लापरवाही पर आंगनबाड़ी संगठन जिला अध्यक्ष मीना बोहरा को नोटिस जारी।

चंपावत:डीएम का लघु सिंचाई विभाग में छापा अधिशासी अभियंता सहित 6 कर्मचारी मिले नदारद।

चम्पावत : गोल्ज्यू महोत्सव-2026′ मे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मची धूम। देर रात तक झूमे दर्शक

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत : गोल्ज्यू महोत्सव-2026′ मे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मची धूम। देर रात तक झूमे दर्शक

Laxman Singh Bisht

Fri, May 15, 2026

चम्पावत गोल्ज्यू महोत्सव-2026′ मे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मची धूम। देर रात तक झूमे दर्शक

स्थानीय कलाकारों के साथ स्टार कलाकारों का रहा जलवा।

देर रात तक झूमते रहे दर्शक। पालिका चंपावत की शानदार पहल।

आज स्टार कलाकारो में खुशी जोशी, गोविंद दिगारी, सौरभ मैठाणी, श्वेता मेहरा का रहेगा जलवा।

उत्तराखंड की संस्कृति को मजबूत कर रहा है गोल्ज्यू महोत्सव 2026

चम्पावत। ऐतिहासिक गोरल चौड़ मैदान नगर पालिका चंपावत के द्वारा आयोजित गोल्ज्यू महोत्सव-2026′ मे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ गुरुवार की शाम को हो गया है 3 साल बाद आयोजित हो रहे महोत्सव को लेकर क्षेत्र की जनता में काफी उत्साह है। 7 मई से शुरू हुआ यह महोत्सव 16 मई तक जारी रहेगा। महोत्सव मे स्थानीय व्यापारियों के साथ-साथ दूसरे प्रदेशों से आए सैकड़ो व्यापारियों के द्वारा विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाई गई है। जिनमें स्थानीय जनता के द्वारा जमकर खरीददारी करते हुए महोत्सव में लगे झूले चरखो का भरपूर आनंद लिया जा रहा है। तथा सरकारी स्टालों के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी भी ली जा रही है।

इसके अलावा महोत्सव में 14 से 16 मई तक स्टार नाइट का आयोजन किया गया है।जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ उत्तराखंड के स्टार कलाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। जिनके दर्शक देर रात तक आनंद उठा रहे हैं।

पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया महोत्सव के प्रथम सत्र मे शाम 4:00 से सायं 7:00 बजे तक स्कूली बच्चों और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच दिया गया है। जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर चम्पावत, एशियन एकेडमी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। स्थानीय कलाकार अनुज पांडेय, सौरव पांडेय, हर्षित जोशी, रंजू, रोहन, सिद्धि और वैष्णवी ने अपनी कला से दर्शकों का दिल जीत लिया। अधिशासी अधिकारी त्रिपाठी ने बताया द्वितीय सत्र रात्रि 8:00 से 12:00 बजे तक सूचना विभाग से आए जय गोल्ज्यू जन्मभूमि सांस्कृतिक कला केंद्र चम्पावत की टीम मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा चम्पावत में पहली बार अपनी प्रस्तुति दे रहे फौजी ललित मोहन जोशी के ‘नैनीताल कि मधुली…, टक टका टक कमला…, आज का दिनौ तु होली घर पनौ.., कश्मीर बॉर्डर प्यारी आदि गानों से चंपावत की समस्त जनता मंत्र मुक्त हो गई।कुमाऊनी गढ़वाली और जौनसारी गायक दर्शन फर्सवाण की हे नंदा हे गौरा स्तुति से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ और उन्होंने झुमका ली मोती मैन रंगीली मोती मैन, लाल बिंदुली रंगीली बाना आदि गाने गाकर समा बांध दिया। प्रसिद्ध कलाकार स्वाति भट्ट के सलामी दो हाथों की दियुला’ और राम दाई को होटल’ जैसे गीतों पर पूरा पंडाल झूम उठा। तो वही लच्छू पहाड़ी की कॉमेडी और नृत्य ने दर्शकों को हसा हसा कर लोटपोट कर दिया।वहीं हरीश जोशी के गीतों पर दर्शक झूमने को मजबूर हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम सत्र में पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथियों के रूप में दर्जा राज्यमंत्री श्याम नारायण पांडे, हरि प्रिया जोशी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, श्याम सिंह कार्की अध्यक्ष मंदिर समिति, जीएस खाती मुख्य विकास अधिकारी, रेखा देवी अध्यक्ष नगर पंचायत बनबसा, शंकर दत्त पांडेय प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, हिमेश कलखुड़िया पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ0भुवन चंद्र जोशी, नीरज जोशी और राजेंद्र गहतोड़ी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी, सिटी मैनेजर महेश चौहान और पालिका की समस्त टीम के द्वारा सहयोग किया गया।। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समन्वय में मुकेश गिरी, रोहित बिष्ट और प्रदीप भट्ट का विशेष सहयोग रहा। पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय और उनकी पूरी टीम कार्यक्रम की समाप्ति तक व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने व महोत्सव को भव्य रूप देने में में जुटी हुई। वहीं क्षेत्रीय जनता के द्वारा पालिका के इस शानदार प्रयास की सराहना की जा रही है। दर्शकों को जल्द से जल्द आज होने वाली स्टार नाइट का इंतजार है। स्टार नाइट में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया आज 15 मई को प्रथम सत्र में स्थानीय कलाकारो और विद्यालयी बच्चों को मंच दिया जाएगा उनके द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। द्वितीय सत्र मे स्टार नाइट में संस्कृति विभाग की टीम पायल सांस्कृतिक कला केंद्र अल्मोड़ा के कलाकारों के अलावा स्टार कलाकार में खुशी जोशी, गोविंद दिगारी, सौरभ मैठाणी, श्वेता मेहरा के कार्यक्रम आयोजित होंगे।

जरूरी खबरें