Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:धौन–बड़ौली सड़क का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

भिंगराड़ा:प्रशासन का सहयोग न मिलने से ग्राम प्रधान ने स्वयं के संसाधनों से शुरू कराया नैनीताल बैंक रोड का सुधारीकरण

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:तामली कालशन मंदिर में अब नहीं होगी बलि हाइकोर्ट के निर्णय पर ग्रामीणों की सहमति तहसीलदार की मौजूदगी में

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 1, 2025

तामली कालशन मंदिर में अब नहीं होगी बलि हाइकोर्ट के निर्णय पर ग्रामीणों की सहमति

तहसीलदार की मौजूदगी में ग्रामीणों की रजामंदी चंपावत जिले के तल्लादेश में दशहरा पर्व पर तामली के प्रसिद्ध कालशन मंदिर में अब बलि नहीं होगी। ग्रामीणों ने अदालत के आदेश का पालन करते हुए बलि प्रथा बंद करने का निर्णय लिया है। आज 01 अक्टूबर को चंपावत जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर तहसीलदार चंपावत ईश्वरी राम के नेतृत्व में राजस्व विभाग व पुलिस की टीम ने गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक की और उनसे बलि प्रथा बंद करने को लेकर अदालत की ओर से दिए गए दिशा निर्देशों की जानकारी दी। तहसीलदार ने कहा कि बलि प्रथा कानूनन अपराध है। इस संबंध में कोर्ट के निर्णय का पालन करना जरूरी है। जिसके बाद ग्रामीणों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से बलि प्रथा बंद करने का निर्णय लिया। दशहरा पर्व पर कालशन मंदिर में सदियों से बकरे की बलि देेने की प्रथा चली आ रही है। सर्व सहमति से अब बलि प्रथा को बंद करने का निर्णय लिया गया। बैठक में राजस्व निरीक्षक छत्र सिंह बोहरा, उप निरीक्षक सपना ओली, दशहरा महोत्सव कमेटी अध्यक्ष महासिंह, रघुवर सिंह , जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र जोशी, कनिष्ठ प्रमुख मनोज जोशी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि,देवेश जोशी , ग्राम प्रधान नीमा , व थानाध्यक्ष तामली सहित देव डांगर और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

जरूरी खबरें