Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:9 जुलाई को राष्ट्रीय संगठन के आवाहन पर चंपावत जिले की आशाएं करेंगी कार्य बहिष्कार।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 8, 2025

9 जुलाई को राष्ट्रीय संगठन के आवाहन पर चंपावत जिले की आशाएं करेंगी कार्य बहिष्कार।चंपावत ।आशा संगठन जिला अध्यक्ष सरस्वती पुनेठा ने जानकारी देते हुए बताया राष्ट्रीय स्तर पर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और फेडरेशनों द्वारा 9 जुलाई को एक दिवसीय अखिल भारतीय आम हड़ताल आहूत की गई है। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन कल 9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन करते हुए एक दिवसीय हड़ताल में सक्रियता से शामिल होगी। इसके तहत आशा वर्कर्स उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के बैनर तले एक दिवसीय हड़ताल में रहते हुए धरना प्रदर्शन आयोजित करेंगी। सरस्वती पुनेठा ने बताया इस हड़ताल में पुराने 44 श्रम कानूनों की बहाली, 4 श्रम संहिताओं की वापसी, आशा समेत सभी स्कीम वर्कर्स को न्यूनतम वेतन 35 हजार करने, आशाओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा और पेंशन देने और आशाओं के शोषण पर रोक और सम्मान का मुद्दा मुख्य रूप से शामिल रहेगा कल को सभी आशाएं कार्य बहिष्कार करेंगी।जिलाध्यक्ष ने जिले की समस्त आशाओ से अपने अपने क्षेत्र में 9 जुलाई की हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है ।

जरूरी खबरें