Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

सूचना

रिपोर्ट: दीपक शर्मा : चंपावत:पचनई में सामुदायिक जन सहभागिता एवं जागरूकता बनाग्नि गोष्ठी का आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 4, 2026

पचनई में सामुदायिक जन सहभागिता एवं जागरूकता बनाग्नि गोष्ठी का आयोजन।चंपावत जिले की दूरस्थ ग्राम सभा पचनई के मां जगदंबा देवी प्रांगण में आज बन विभाग के द्वारा सामुदायिक जन सहभागिता एवं बना अग्नि जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान पचनई श्रीमती अनीता देवी की रही ।कार्यक्रम के माध्यम से वन एवं वनस्पति वन्यजीव प्राकृतिक पुनर्जन्म जल एवं मृदा संरक्षण को बढ़ाने पर जोर दिया गया। गोष्ठी में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। गोष्ठी में उपस्थित ग्रामीणों को ह्रास वह अवनत हो रहे वन क्षेत्र के प्रति जागरूक कर प्राकृतिक पुनरोउत्पादन का संरक्षण कर मानव कल्याण को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।पूर्व वन भूमि को अवनत होने से बचाने, प्राकृतिक जल स्रोतों व मृदा संरक्षण कर पृथ्वी व पर्यावरण को दूषित होने से बचाने व मानव जीवन शैली में सुधार लाने के प्रति जागरूक किया गया । ग्रामीण को संकल्प दिलाया गया कि बनो की कटाई पर प्रतिबंध ,भूमि को बंजर ना रखने ,जल एवं मृदा में उपयोगी वनों का संरक्षण करने बनाग्नि की घटना को रोकने में सहयोग करने व जानवरों द्वारा प्राकृतिक पुनरोउत्पादन की चराई से बचाने जैव विविधता कर संवर्धन कर पारिस्थितिक तंत्र का संतुलन बनाए रखने की अपील की गई ।कार्यक्रम में महामंगलेश्वर लोक संस्कृतिक कला केंद्र के द्वारा नाटक नृत्य और संगीत के माध्यम से ग्रामीणों को वनों के प्रति जागरूक कर सामुदायिक सहभागिता करने की अपील की।

जरूरी खबरें