: चंपावत:35वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत रीठा साहिब में यातायात जागरूकता रैली का आयोजन / जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने हेतु की गयी अपील
Laxman Singh Bisht
Sun, Feb 9, 2025
जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने हेतु की गयी अपील
एस0 पी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में चलाये जा रहे 35वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा कार्यक्रम के तहत जनपद चम्पावत के थाना रीठा साहिब के रीठा बाजार में यातायात जागरूकता रैली थानाध्यक्ष रीठा साहिब कमलेश भट्ट के नेतृत्व में रीठा पुलिस द्वारा स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर निकाली गई । इस दौरान सभी से दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेल्मेट पहनने, ओवरस्पीड/ओवरलोड वाहन* नही चलाने, नशे में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने, नाबालिगों को वाहन न देने तथा सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की गयी साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में बिना समय गवाये घायलों की मदद कर जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज अदा करने सम्बन्धी अपील की गयी ।