Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर :शारदा डूबे दो युवको में से एक का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद, दूसरे की तलाश जारी।

लोहाघाट:मांगों को लेकर बुजुर्ग चेतराम का धरना 29वें दिन भी रहा जारी। 3 जुलाई से करेंगे आमरण अनशन

टनकपुर:शारदा नदी में डूबे युवकों की तलाश जारी सर्च अभियान का जायजा लेने पहुंची एसपी चम्पावत

चंपावत:मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं हेतु मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन जारी, 30 जून अंतिम तिथि

चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने दूर दूर क्षेत्र से आए ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया समाधान।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत :ओवर साइट कमेटी ने किया जनपद चंपावत में बनने वाले बाईपास का स्थलीय निरीक्षण।320 करोड़ की लागत से 9.847 किमी लंबा बनेगा चंपावत बाईपास

Laxman Singh Bisht

Fri, May 31, 2024
ओवर साइट कमेटी ने किया जनपद चंपावत में बनने वाले बाईपास का स्थलीय निरीक्षण।320 करोड़ की लागत से 9.847 किमी लंबा बनेगा चंपावत बाईपास चार धाम परियोजना अंतर्गत टनकपुर से पिथौरागढ़ तक निर्मित सड़क में तीन बाईपास है जिसमें चंपावत, लोहाघाट एवं पिथौरागढ़ बाईपास है। परियोजना अंतर्गत अन्य 126 किलोमीटर सड़क पूर्ण बन गई है। तीनों बाईपास के निर्माण के समरेखण हेतु माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार ओवर साइट कमेटी से अनुमति के बाद ही इन बायपासों का निर्माण हो पाएगा। इसी के मध्येनजर शुक्रवार को माननीय सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा गठित समिति जिसमें अध्यक्ष न्यायमूर्ति(सेवानिवृत्त) ए.के सीकरी, डॉ0 एन बाला, एस.के गोयल तथा डी.के शर्मा की टीम चंपावत पहुंची।* जिनके द्वारा चंपावत बाईपास के निर्माण के संबंध में स्थानीय सर्किट हाउस में जिला प्रशासन एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक कर बायपास निर्माण के संबंध में समीक्षा की तथा चंपावत जिला मुख्यालय में बनने वाले बायपास का शक्तिपुर बुंगा क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण भी किया।इससे पूर्व चंपावत आगमन पर जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा हेलीपैड में समिति के मा.अध्यक्ष एवं समस्त सदस्यों का बुके देकर स्वागत किया गया।बैठक में जिलाधिकारी चंपावत नवनीत पांडे द्वारा समिति के मा. अध्यक्ष एवं सदस्यों को तीनों बायपास चंपावत, लोहाघाट एवं पिथौरागढ़ के बारे में जानकारी देते हुए अवगत कराया कि तीनों नगरीय क्षेत्रों में बना बायपास का निर्माण अत्यंत आवश्यकीय है मुख्य रूप से यह राष्ट्रीय राजमार्ग सीमांत क्षेत्र चीन सीमा तक जाने के कारण इस मार्ग में परिवहन एवं ट्रांसपोर्ट अधिक रहता है। इस कारण लगातार शहरी क्षेत्र में जाम की स्थिति रहती है। इसके मध्येनजर इनका निर्माण आवश्यकीय है।जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने समिति के अध्यक्ष को अवगत कराया कि वर्तमान में चंपावत नगर के मध्य से सड़क होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति रहने के साथ ही अन्य दिक्कतों का सामना सभी को करना पड़ता है। इसी मार्ग से चीन सीमा क्षेत्र तक सेना, अर्धसैन्य बल सहित उस क्षेत्र के वाहनों का आगमन एवं बड़े वाहन चलते हैं, साथ ही प्रसिद्ध आदि कैलाश यात्रा के संचालन के साथ ही पर्यटकों की आवाजाही भी लगातार बढ़ने से चंपावत में जाम की समस्या बढ़ रही है। जिस हेतु बाईपास का निर्माण होना आवश्यकीय है। साथ ही जिलाधिकारी ने अवगत कराया की नगर विकास के अंतर्गत चंपावत जिला मुख्यालय का मास्टर प्लान भी तैयार किया जा रहा है। जिसमें भी बाईपास को शामिल किया गया है। बैठक में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य अभियंता डी.के शर्मा द्वारा तीनों बाईपास के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया की चंपावत का बाईपास 320 करोड़ की लागत से बनेगा जो 9.847 किलोमीटर लंबा होगा।इस दौरान समिति के सदस्य डॉ संजीव कुमार गोयल,डॉ एन बाला,पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार पाण्डे,अधिशासी अभियंता आशुतोष, एडीएम हेमंत बर्मा, तहसीलदार जगदीश नेगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें