रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:आदर्श ग्राम सिमल्टा और फोर्ती के समग्र विकास को मिलेगी गति, जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा
Laxman Singh Bisht
आदर्श ग्राम सिमल्टा और फोर्ती के समग्र विकास को मिलेगी गति, जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा
आदर्श ग्राम सिमल्टा और फोर्ती के समग्र विकास पर फोकस, जिलाधिकारी ने की विभागवार समीक्षा
कृषि, उद्यान, स्वरोजगार से लेकर बुनियादी सुविधाओं तक योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाएं: जिलाधिकारी

जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आदर्श ग्राम सिमल्टा एवं फोर्ती में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को विभागीय योजनाओं में समन्वय स्थापित कर कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।बैठक में नौले-धारों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण, सुरक्षा दीवार, सामुदायिक स्वच्छता, सोलर लाइट, चेनलिंक फेंसिंग, मिनी स्टेडियम तथा विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने मनरेगा के तहत संचालित कार्यों में तेजी लाने के साथ ही आदर्श ग्रामों में विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।उन्होंने उद्यान विभाग को बागवानी, कीवी उत्पादन, मौनपालन एवं पॉलीहाउस को बढ़ावा देने तथा कृषि विभाग को चेनलिंक फेंसिंग, कृषि उपकरण, उन्नत बीज और जैविक खेती से किसानों को लाभान्वित करने को कहा। साथ ही डेयरी, मत्स्य, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग को अपनी कल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक ग्रामीणों को जोड़ने के निर्देश दिए।उद्योग विभाग को एमएसएमई एवं स्वरोजगार योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ स्थानीय युवाओं और महिलाओं में उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग को सिमल्टा में स्वैच्छिक चकबंदी के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि आदर्श ग्रामों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ कृषि, बागवानी, स्वरोजगार और आजीविका संवर्धन पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि ग्रामीणों की आय में वृद्धि हो और गांवों को समग्र विकास के मॉडल के रूप में विकसित किया जा सके।बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, एपीडी विम्मी जोशी, डीडीओ दिनेश दिगारी, अर्थ एवं संख्या अधिकारी दीपकीर्ति तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी योगेश भट्ट, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बाराकोट: विकास खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग