Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत : पाटी के मयंक का चयन राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 20, 2026

चम्पावत : पाटी के मयंक का चयन राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिएचम्पावत : जिले के पाटी निवासी मयंक गहतोड़ी का चयन 7वीं सीनियर राष्ट्रीय मुएथाई ( थाई बॉक्सिंग ) चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है । मयंक का चयन उत्तराखंड की 10 सदस्यीय टीम में हुआ है , जो प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी । यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 22 से 25 जनवरी 2026 तक हैदराबाद स्थित एस एस कन्वेंशन हॉल में आयोजित की जाएगी , जिसमें देशभर के करीब 800 चयनित खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे । मुएथाई (थाई बॉक्सिंग) चैंपियनशिप एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष सतीश जोशी ने बताया - मयंक का चयन उनके निरंतर अभ्यास , उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल के प्रति समर्पण को देखते हुए किया गया है । हम आपको बता दें , मयंक ने पूर्व में भी कई नेशनल और इंटरनेशन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर चुके हैं । वर्तमान में मयंक कनिष्ठ अभियंता पंचायतीराज विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं । मयंक के चयन पर जिलाधिकारी मनीष कुमार , संघ के सचिव नीलेश जोशी , केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद अजय टम्टा , जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी , पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय , प्रदेश मंत्री निर्मल मेहरा , भुवन चंद्र गहतोड़ी , खण्ड विकास अधिकारी मोनिका पाल व क्षेत्र के तमाम लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं ।

जरूरी खबरें