रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत पुलिस ने 7 वर्ष से लापता युवक को परिजनों से मिला कर लौटाई मुस्कान
चंपावत पुलिस ने 7 वर्ष से लापता युवक को परिजनों से मिला कर लौटाई मुस्कान
एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर चंपावत पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन स्माइल” के तहत सराहनीय कार्य करते हुए पिछले 07 वर्ष से गुमशुदा युवक को आज 11 फरवरी को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया ।चंपावत पुलिस के मुताबिक निर्मल सिंह सामंत (उम्र लगभग 21 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय नाथ सिंह सामंत, निवासी ग्राम नर्सों हाल निवासी सैरीगैर लोहाघाट लगभग 7 वर्ष पूर्व अपने निवास से बिना बताए कहीं चले गए थे। काफी समय से उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी।पुलिस अधीक्षक चंपावत अजय गणपति के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक थाना लोहाघाट अशोक कुमार सिंह एवं AHTU चंपावत प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए गुजरात राज्य में संपर्क स्थापित किया गया। पुलिस की अथक प्रयासों के फलस्वरूप युवक को सकुशल बरामद कर आज लोहाघाट लाया गया और आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।युवक के सुरक्षित मिलने पर परिजन अत्यंत भावुक हो गए तथा चंपावत पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता एवं समर्पित कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।पुलिस टीम में निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, थाना लोहाघाट, निरीक्षक इंद्रजीत सिंह, प्रभारी AHTU चंपावत, उप निरीक्षक श्री हरीश प्रसाद, प्रभारी चौकी बाराकोट,अपर उप निरीक्षक लाल सिंह अधिकारी,कांस्टेबल चंदन सिंह शामिल रहे।