Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

चंपावत:ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों हेतु सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम घोषित; 15 जुलाई को ही होगा नामांकन, मतदान और

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

लोहाघाट क्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 पर आमजन से मांगे गए सुझाव।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:नवजात बच्ची की जान बचाने देवदूत बन सामने आए पुलिस कप्तान

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 25, 2025

नवजात बच्ची की जान बचाने देवदूत बन सामने आए पुलिस कप्तानमंगलवार सुबह लोहाघाट के ट्रेजरी क्षेत्र की रहने वाली रचना कार्की ने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में एक बच्ची को जन्म दिया लेकिन नवजात की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने बच्ची को जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर कर दिया। परिजन नवजात बच्ची को लेकर जिला चिकित्सालय चंपावत पहुंचे जहां से नवजात की गंभीर हालत को देखते हुए तथा चिकित्सालय में जीवन रक्षक मशीन उपलब्ध न होने पर नवजात को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन परिजन नवजात बच्ची को हल्द्वानी न ले जाकर वापस घर ला गए जिससे नवजात की जान खतरे में पड़ गई ।मामला एसपी चंपावत अजय गणपति के संज्ञान में आया मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान ने नवजात बच्ची की जान बचाने के लिए चौकी प्रभारी राधिका भंडारी को परिजनों से संपर्क कर उन्हें समझा बूझकर नवजात बच्ची को हल्द्वानी अस्पताल पहुंचाने के लिए निर्देशित किया गया ।एसपी चंपावत के निर्देश पर चौकी प्रभारी राधिका भंडारी तथा चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम जिला चिकित्सालय पहुंची लेकिन तब तक परिजन बच्ची को वापस घर ला चुके थे । चौकी प्रभारी राधिका भंडारी ने किसी तरह बच्ची के परिजनों से संपर्क किया तथा उन्हें समझा बुझाकर नवजात बच्ची को उपचार के लिए 108 के जरिए हल्द्वानी को रवाना किया गया ।मामले में चौकी प्रभारी राधिका भंडारी ने सराहनीय भूमिका निभाई ।जानकारी के मुताबिक महिला ने दूसरी बच्ची को जन्म दिया था जिस कारण परिजनों के द्वारा बच्ची की ओर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जा रहा था ।वहीं एसपी चंपावत ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को सार्थक सिद्ध किया। लोगों के द्वारा एसपी चंपावत व चौकी प्रभारी राधिका भंडारी के द्वारा किए गए इस बेहतरीन कार्य की काफी सराहना की जा रही है।

जरूरी खबरें