रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत: पुलिस ने सीओ वंदना वर्मा के नेतृत्व में नियमों का उल्लंघन करने पर दर्जनों वाहन चालकों का किया चालान
Laxman Singh Bisht
Wed, Apr 23, 2025
चंपावत पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ खोला मोर्चा।
चंपावत नगर के विभिन्न स्थानों पर चंपावत पुलिस की ओर से यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में पुलिस की ओर से चंपावत बाजार क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। और दर्जनों वाहन चालकों का चालान किया गया। बुधवार को सीओ वंदना वर्मा के नेतृत्व में चंपावत पुलिस ने बाजार मुख्यालय क्षेत्र में दुपहिया वाहन चालकों व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चला कर कार्रवाई की गई।
इस दौरान पुलिस की ओर से दो दर्जन से अधिक वाहन चालकों का चालान किया गया। और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। सीओ वंदना वर्मा ने कहा कि पुलिस की ओर से लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने बाजार क्षेत्र के सभी व्यापारियों से बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस की मदद करने की अपील की है।