Friday 15th of May 2026

ब्रेकिंग

सीएम धामी की पाटी को बड़ी सौगात मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण हेतु वन भूमि हस्तांतरण को मिली सैद्धांतिक स्वीकृत

चंपावत:डीएम ने दिए नशा तस्करी व मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश।

पाटी:बदहाल हालात में गड़यूडा सड़क दुर्घटना को दे रही दावत ग्रामीणों की प्रशासन से सुधार की मांग।

बनबसा:30.45 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार चंपावत पुलिस ने नशा तस्करो पर कसा शिकंजा

चंपावत:खेतीखान पार गोशनी सड़क पर स्कबर में बना गड्डा दुर्घटनाओं को दे रहा दावत

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत: में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी पूरी, 21 फरवरी से 44 केंद्रों पर होंगी परीक्षाएं; एडीएम ने दिए निर्देश

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 12, 2026

चम्पावत में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी पूरी, 21 फरवरी से 44 केंद्रों पर होंगी परीक्षाएं; एडीएम ने दिए निर्देशउत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जनपद चम्पावत में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षाएं आगामी 21 फरवरी 2026 से 20 मार्च 2026 तक संचालित होंगी।परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी की अध्यक्षता में विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में परीक्षा व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष जनपद से कुल 5356 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। इनमें हाईस्कूल के 2879 तथा इंटरमीडिएट के 2477 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। सभी परीक्षाएं एकल पाली में आयोजित की जाएंगी।जनपद में इस वर्ष कुल 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 43 मिश्रित केंद्र एवं 1 एकल केंद्र शामिल है। साथ ही इस वर्ष डांडा ककनाई एवं खटोली में दो नए परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी।अपर जिलाधिकारी के 0एन 0गोस्वामी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे तथा धारा-163 का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। केंद्रों की निगरानी हेतु सचल दलों का गठन किया गया है, जो औचक निरीक्षण करेंगे।साथ ही उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए शुद्ध पेयजल, समुचित बैठने की व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं। संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी भरत जोशी, उपखंड शिक्षा अधिकारी कमल भट्ट, संजय भट्ट, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें