रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत: में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी पूरी, 21 फरवरी से 44 केंद्रों पर होंगी परीक्षाएं; एडीएम ने दिए निर्देश
Laxman Singh Bisht
चम्पावत में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी पूरी, 21 फरवरी से 44 केंद्रों पर होंगी परीक्षाएं; एडीएम ने दिए निर्देश
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जनपद चम्पावत में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षाएं आगामी 21 फरवरी 2026 से 20 मार्च 2026 तक संचालित होंगी।परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी की अध्यक्षता में विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में परीक्षा व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष जनपद से कुल 5356 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। इनमें हाईस्कूल के 2879 तथा इंटरमीडिएट के 2477 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। सभी परीक्षाएं एकल पाली में आयोजित की जाएंगी।जनपद में इस वर्ष कुल 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 43 मिश्रित केंद्र एवं 1 एकल केंद्र शामिल है। साथ ही इस वर्ष डांडा ककनाई एवं खटोली में दो नए परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी।अपर जिलाधिकारी के 0एन 0गोस्वामी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे तथा धारा-163 का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। केंद्रों की निगरानी हेतु सचल दलों का गठन किया गया है, जो औचक निरीक्षण करेंगे।साथ ही उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए शुद्ध पेयजल, समुचित बैठने की व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं। संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी भरत जोशी, उपखंड शिक्षा अधिकारी कमल भट्ट, संजय भट्ट, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*