Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ नगर पालिका का सघन अभियान, 3 के किए चालान

चंपावत:विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर तैयारियां तेज, बीएलओ एवं सुपरवाइजरों का द्वितीय प्रशिक्षण सम्पन्न

पाटी: चौड़ा मेहता इंटर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, सीमित स्टाफ व अतिथि प्रवक्ताओं के सहारे सीबीएसई में 100% रिजल्ट

लोहाघाट/चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध।20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर दवा व्यापारियों का डीएम को ज्ञापन

लोहाघाट:सीएम घोषणा पर तेज़ी से अमल पर्यावरण मित्रों हेतु लोहाघाट में आवास निर्माण को मिली रफ्तार

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर तैयारियां तेज, बीएलओ एवं सुपरवाइजरों का द्वितीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Laxman Singh Bisht

Thu, May 14, 2026

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर तैयारियां तेज, बीएलओ एवं सुपरवाइजरों का द्वितीय प्रशिक्षण सम्पन्न

आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के सफल संचालन हेतु जनपद चम्पावत में तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार जनपद की दोनों विधानसभा क्षेत्रों — 54 लोहाघाट एवं 55 चम्पावत — में बीएलओ एवं सुपरवाइजरों का द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रशिक्षण के दौरान अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग, विभिन्न प्रकार की अनियमितताओं के कारण एवं उनके निराकरण, तथा नए मतदाताओं के नामांकन की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया गया।

साथ ही बीएलओ ऐप के माध्यम से मतदाताओं को वितरित किए जाने वाले गणना प्रपत्रों को QR कोड स्कैन कर डिजिटाइज करने एवं प्राप्त प्रपत्रों को डिजिटल रूप में अपलोड करने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।अधिकारियों ने निर्देश दिए कि बंद पाए जाने वाले घरों में कम से कम तीन बार फील्ड विजिट अनिवार्य रूप से की जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।अधिकारियों ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग का समयबद्ध एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसे निर्धारित अवधि में पूर्ण करना अनिवार्य है।प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा बूथ स्तर पर अपने-अपने बीएलए नियुक्त किए गए हैं, जिससे पुनरीक्षण प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा सके।अपर जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी के दिशानिर्देशन में चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के तहसील मुख्यालयों में डीएलएमटी मान सिंह, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी जीवन कलौनी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। वहीं लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में डॉ. नारायण सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी एवं प्रकाश उपाध्याय ने प्रशिक्षण सत्र संचालित किए।

जरूरी खबरें