Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

लोहाघाट महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के बूट कैंप का शुभारंभ

लोहाघाट अस्पताल में विधायक के फोन पर “थाने से बोल रहा हूँ” कहने का मामला चर्चा में, उठ रहे कई सवाल

चंपावत में धूमधाम से मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस। तैयारी बैठक संपन्न।

लोहाघाट:रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होली विजडम स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:दूंसरी बार भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनने पर राजेंद्र बिष्ट का हुआ स्वागत कार्यकर्ताओं ने मिठाई बाट कर जताई खुशी

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 8, 2025

दूंसरी बार भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनने पर राजेंद्र बिष्ट का हुआ स्वागत कार्यकर्ताओं ने मिठाई बाट कर जताई खुशी

चंपावत। भारतीय जनता पार्टी के दूसरी बार जिला उपाध्यक्ष बनने के बाद राजेंद्र बिष्ट का देवीधुरा क्षेत्र पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई।सोमवार को देवीधुरा क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राजेंद्र बिष्ट को दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उनका फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया और मिष्ठान वितरण कर शुभकामनाएं दी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजेंद्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। जिसके बाद उन्होंने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी की ओर से जो विश्वास इनपर जताया गया है उस विश्वास को टूटने नहीं देंगे। और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का काम किया जाएगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष जगदीश जोशी, मंडल महामंत्री प्रकाश भट्ट, दीपक भट्ट, राजेश बिष्ट, हेम शर्मा, शिव सिंह चौहान, सुरेश सिंह, विनोद जोशी, प्रकाश भट्ट, कैलाश भट्ट महेश चंद्र भट्ट, संजय सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें