Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

लोहाघाट महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के बूट कैंप का शुभारंभ

लोहाघाट अस्पताल में विधायक के फोन पर “थाने से बोल रहा हूँ” कहने का मामला चर्चा में, उठ रहे कई सवाल

चंपावत में धूमधाम से मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस। तैयारी बैठक संपन्न।

लोहाघाट:रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होली विजडम स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट अस्पताल में विधायक के फोन पर “थाने से बोल रहा हूँ” कहने का मामला चर्चा में, उठ रहे कई सवाल

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 13, 2026

लोहाघाट अस्पताल में विधायक के फोन पर “थाने से बोल रहा हूँ” कहने का मामला चर्चा में, उठ रहे कई सवाल

लोहाघाट क्षेत्र में एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार सोमवार को लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में किसी जनहित से जुड़े कार्य को लेकर फोन किया था। बताया जा रहा है कि फोन पर अस्पताल स्टाफ की ओर से जवाब दिया गया कि “थाने से बोल रहा हूँ।” इसके बाद लोहाघाट विधायक अस्पताल पहुंचे और मामले में गहरी नाराजगी चिकित्सा अधीक्षक को जताई। उन्होंने कहा जनहित के मुद्दे पर इस प्रकार के मामले को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच में पता चला यह कार्य एक अप्रेंटिस नर्सिंग स्टाफ के द्वारा किया गया था। चिकित्सा अधीक्षक बिराज राठी ने बताया अप्रेंटिस नर्सिंग स्टाफ को इस प्रकार के कार्य न करने की चेतावनी दी गई है।

जरूरी खबरें